1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पत्रलेखा और विराट लड़ाई के बाद करते हैं ऐसी हरकत, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पत्रलेखा और विराट लड़ाई के बाद करते हैं ऐसी हरकत, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

 Published : Feb 27, 2023 06:43 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 06:49 pm IST

'सूर्यपुत्र कर्ण' और 'संकटमोचन महाबली' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं Aishwarya Sharma को पहचान 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' सीरियल में पत्रलेखा का किरदार निभाकर मिली है। इस सीरियल में विराट का किरदार निभाने वाले नील भट्ट उनके असल में भी पति हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM/AISHARMA812

स्टार प्लस के हिट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की पत्रलेखा यानी ऐश्वर्या शर्मा को अगर सोशल मीडिया क्वीन कहा जाए तो गलत न होगा। Aishwarya Sharma इंस्टाग्राम पर आए दिन अपने मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पत्रलेखा ने विराट के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों ने दिखाया कि आखिर झगड़ने के बाद वह कैसे बिना बात किए रहते हैं। दोनों के इस मजेदार वीडियो को देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब पत्रलेखा ने विराट के साथ वीडियो शेयर किया है।

पत्रलेखा का फनी वीडियो

ऐश्वर्या शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जब हमारा झगड़ा होता है और आपस में बात नहीं करते।' वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एक दूसरे के साथ बिना बात किए डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी कमाल है, कहीं भी डांस करने लगते हो।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'सीरियल की शूटिंग में दिमाग लगाओ फालतू रील्स न बनाते रहो।' ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के इस वीडियो को कुछ ही समय में हजारों व्यूज मिल चुके हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सीरियल की बात करें तो इसकी कहानी में आया ट्विस्ट दर्शकों को पसंद आ रहा है।

'गुम है किसी के प्यार में' का लव ट्राइएंगल

सीरियल में इन दिनों सई, विराट और पत्रलेखा के बीच का लव ट्राइएंगल दिखाया जा रहा है जो कि दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। एक तरफ जहां काकू ने विराट के लिए सई जोशी को घर में एंट्री दे दी है तो वहीं दूसरी तरफ अब पत्रलेखा और विराट के बीच भी दूरियां आने लगी हैं। मेकर्स ने इस सीरियल को टीआरपी चार्ट में टॉप पर पहुंचाने के लिए स्पेशल स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। दर्शकों को विराट और सई को साथ में देखना पसंद है और मेकर्स ने ये बात अच्छे से समझ ली है। सीरियल की कहानी आगे जाकर क्या मोड़ लेती है ये तो अपकमिंग एपिसोड्स से ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार बने फ्लॉप फिल्मों के बादशाह, लगातार इन 5 फिल्मों से दर्शकों को किया निराश

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का प्राइवेट मोमेंट कैमरे में कैद, Video देख लोगों को याद आईं कंगना रनौत

विजय देवरकोंडा ने 100 लकी फैंस को दिया मनाली ट्रिप का सरप्राइज, यादगार सफर का वीडियो आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन