1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: वीनू के कारण सई की मानसिक हालत हुई खराब, टेडी बियर को माना अपना बेटा

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: वीनू के कारण सई की मानसिक हालत हुई खराब, टेडी बियर को माना अपना बेटा

 Published : Feb 11, 2023 02:19 pm IST,  Updated : Feb 11, 2023 02:21 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई की मानसिक हालत खराब हो गई है। वह टेडी बियर को वीनू मानकर प्यार करती है।

twitter- India TV Hindi
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: Image Source : TWITTER

'गुम है किसी के प्यार में' हमे हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। हर दिन मेकर्स इस सीरियल में कुछ नया ट्विस्ट एंड टर्न्स जोड़ने की कोशिश करते हैं। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि वीनू सई को बुरा-भला कहता है। साथ ही वीनू सई को कहता है कि तुम मां नहीं जादूगरनी हो और वह कहता है कि पाखी की उसकी मां है और वो उसके साथ ही रहना चाहता है। इन सभी बातों को सुनकर सई सदमें में चले जाती है और टेडी बियर को विनायक समझ बैठती है और उससे बातें करने लगती है। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं। वही विराट वीनू की हालत के लिए पाखी को जिम्मेदार बताता है। पाखी पूछती है कि उसका क्या मतलब है। विराट का कहना है कि सई ने वीनू को सच्चाई नहीं बताई और इसके बजाय इस मुद्दे को संवेदनशील तरीके से संभालने की कोशिश कर रही थी, वीनू एक छोटा बच्चा है और सई ने उसे संवेदनशील तरीके से समझाया होगा जैसे एक बच्चे को समझाया जाना चाहिए, लेकिन पाखी जोर से चिल्लाई।पाखी का कहना है कि वह इसके बजाय उसे दोष दे रहा है न कि सई को जिसने उसके बेटे को उससे छीनने की कोशिश की।

Bigg Boss16: फिनाले होने से पहले ही वायरल हुई Winner की फोटो! देखकर आपको भी लगेगा झटका

सई हर जगह वीनू को देखने लगती है। सई को बिस्तर, स्टडी टेबल सब जगह वीनू दिखाई देता है। वह टेडी को वीनू समझकर सुलाती है। सावी अपने कमरे में लौटती है और सई को एक टेडी के साथ सोते हुए देखकर सोचती है कि आई उसके टेडी को विनू दादा क्यों कह रही थी। सई सवि को खाना तक नहीं देती। वहीं भूखी सवि हर जगह खाना की तलाश करती है, लेकिन खाना नहीं मिलता है। वह खुद ही खाना बनाने में लग जाती है। वह गैस ऑन करके लाइटर ढूंढने लगती है। उतने में विराट आ जाता है और वह सवि को बोलता है कि अगर उसे भूख लगे तो वह सीधा अपने बाबा को कॉल करे। विराट सवि के लिए खाना भी बनाता है।

Kiara-Sidharth के बाद इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी, वायरल हो रही तस्वीरें

वीनू को खोने के बाद से ही सई की मानसिक हालत ठीक नहीं होती और वह  टेडी बियर को वीनू समझकर दिन भर अपने पास रखती है, साथ ही उसे स्कूल लेकर जाती है। सई की ऐसी हालत देखकर विराट को काफी बुरा लगता है। आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा की सई की ऐसी हालत देखकर विराट को काफी बुरा लगेगा और वह सई को दिन की सारी बातें बोलेगा और शादी करेगा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन