1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Promo: प्लेन क्रैश में जाएगी सई और विराट की जान, एक दूसरे की बाहों में तोड़ेंगे दम!

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Promo: प्लेन क्रैश में जाएगी सई और विराट की जान, एक दूसरे की बाहों में तोड़ेंगे दम!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 10, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Jun 10, 2023 02:37 pm IST

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Promo : सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो सामने आया है। शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। प्रोमो के अनुसार सई और विराट अपनी जान गवां देंगे।

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Promo- India TV Hindi
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Promo Image Source : INSTAGRAM

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में बने रहने के लिए सारे साम दाम दंड भेद लगा दिए हैं। शो में बड़ा लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की पूरी कहानी के साथ ही शो के सारे किरदार भी बदल जाएंगे। इस शो की कहानी में सत्या को पहले ही साइड लाइन कर दिया गया। सई और विराट को फिर करीब आते दिखाया जा रहा है। दोनों को ही दोबारा एक दूसरे से प्यार का अहसास हो चुका है। दोनों एक दूसरे को दोबारा पाने के लिए बेताब हैं। इसी बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। 

अधूरी रहेगी सई-विराट की प्रेम कहानी

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो आने वाले नए ट्विस्ट का खुलास कर रहा है। एक ओर जहां सई और विराट दोबारा एक होंगे, वहीं दूसरी तरफ उनको दोबारा हमेशा के लिए जुदा करने की मेकर्स ने तैयारी कर ली है। सामने आए प्रोमो से ये पता चल रहा है कि सई-विराट एक होकर भी कभी साथ नहीं हो पाएंगे और दोनों की प्रेम कहानी अधूरी ही रह जाएगी। 

दोनों की होगी मुलाकात
'गुम है किसी के प्यार में' के इस  नए प्रोमो में देखने को मिला कि सई और विराट एक दूसरे से मिलने के लिए गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। दोनों को एक-दूजे के होने के लिए बहुत एक्साइटेड नजर आएंगे। दरअसल, विराट ट्रांसफर लेकर जाता नजर आएगा। वहीं सई भी उसके पीछे निकल पड़ेगी। दोनों का एयरपोर्ट पर मिलन होगा। सई और विराट एक-दूसरे से मिलते ही अपने प्यार का खुलकर इजहार करेंगे। दोनों कहेंगे कि अब वो अपनी आगे की जिंदगी साथ ही बिताएंगे। 

फिर आएगा ट्विस्ट
विराट भी सई से वादा करेगा कि वो अब अपने प्यार को ही फर्ज समझेगा। दोनों अपनी जिंदगी में आई तबाही की भी बात करेंगे। दोनों साथ में फ्लाइट में बैठकर उठान भरेंगे। तभी एक बड़ा ट्विस्ट आएगा और विराट-सई के सपनों पर पानी फिर जाएगा। दोनों की प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाएगी। 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो वीडियो के अनुसार, जिस प्लेन में सई और विराट उड़ान भरेंगे, वो एक हादसे का शिकार हो जाएगी, जिस वजह से प्लेन क्रैश होगा और इसमें विराट और सई की जान चली जाएगी। 

शो में आने वाला है लीप
ऐसे में ये साफ होता नजर आ रहा है कि ये शो आगे नई कहानी और किरदारों के साथ बढ़ेगा। यानी शो में अब लीप आना तय है। आगे की कहानी सई और विराट के बच्चों के साथ दिखाई जाएगी, जिसमें वो बड़े हुए नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद इलियाना डिक्रूज ने दिखाई पार्टनर की Photo, लोग बोले- यहां तो कट्टप्पा से भी ज्यादा सस्पेंस!

'बालिका वधू' की आनंदी का हुआ ऐसा हाल, Video देख कांप जाएगी रूह!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन