टेलीविजन की मशहूर अदाकारा हिना खान इन दिनों अपने जीवन के एक नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लंबे समय से साथ रहे बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब हिना अपनी नई जिंदगी के हर पल को पूरे दिल से जी रही हैं और फैंस के साथ अपनी खुशियां बांट रही हैं। शादी की खुशियों के बीच हिना ने सोशल मीडिया पर नई अपडेट साझा की है। एक्ट्रेस अपने पति के साथ शादी के 15 दिन बाद हनीमून पर निकल गई हैं और उन्होंने इसकी झलकियां भी इंस्टाग्राम पर दिखाई हैं। इन तस्वीरों में हिना खान काफी खुश लग रही हैं। उनकी ये हनीमून वेकेशन की तस्वीरें उनके भावुक पोस्ट के एक दिन बाद आई है।
हनीमून पर काफी मस्ती कर रहीं हिना खान
सामने आई तस्वीरों में वो फ्लाइट पर बैठकर हनीमून के लिए रवाना होती दिख रही हैं। अगली ही तस्वीर में उन्होंने बीच की झलक दिखाई है, जिससे साफ हो रहा है कि वो गोवा में वेकेशन मनाने गई हैं। वहीं एक तस्वीर में वो व्हाइट ब्लू कॉर्ड सेट रहने जूस पीती दिख रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें झूला झूलते भी देखा जा सकता है। एक खूबसूरत झलक में वो अपने पति रॉकी जयसवाल के साथ फन करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के अलावा उन्होंने एक खाने की टेबल की भी झलक साझा की है, जिसमें अलग-अलग तरह के पकवान नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि उनकी ये वेकेशन काफी मजेदार होने वाली है।

कैंसर से लड़ रहीं जंग
बता दें, एक ओर शादी से हिना खान को लाइफ की सबसे बड़ी खुशी मिली हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों जीवन की सबसे बड़ी जंग ब्रेस्ट कैंसर स्टेज-3 से जूझ रही हैं। इसके बावजूद अपने साहस और आत्मबल से लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने इलाज के हर कठिन दौर का डटकर सामना किया। कीमोथेरेपी के दौरान जब बाल झड़ने लगे तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के खुद ही सिर मुंडवा लिया और उन्हीं बालों से विग बनवाकर पहननी शुरू की। इस साहसिक कदम को उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर खुलकर साझा किया, जिसने हजारों लोगों को हिम्मत दी।
जल्द करेंगी पर्दे पर वापसी
अब हिना की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और अच्छी खबर यह है कि उनके बाल भी फिर से आने लगे हैं। इस जंग में उनके आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ने उन्हें मजबूती दी है। स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही हिना खान अब एक बार फिर अपने फैंस के लिए पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द ही एक वेब सीरीज 'पति, पत्नी और पंगा' में नजर आएंगी। यह उनकी वापसी को खास और भावनात्मक बना देता है, क्योंकि फैंस उन्हें लंबे समय से स्क्रीन पर मिस कर रहे थे।