1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'मैं तेरी बीवी हूं', तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा को बताया अपना पति, सुर्खियों में वायरल वीडियो

'मैं तेरी बीवी हूं', तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा को बताया अपना पति, सुर्खियों में वायरल वीडियो

 Published : Jun 27, 2026 09:54 pm IST,  Updated : Jun 27, 2026 09:54 pm IST

करण कुंद्रा के मॉरिशस व्लॉग का एक पार्ट वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश ने मजाक में खुद को उनकी पत्नी बताया। इस प्यारी सी बातचीत ने कपल के फैंस के बीच एक बार फिर से उनकी शादी की अटकलों को हवा दी है।

Tejasswi Prakash, Karan Kundrra- India TV Hindi
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा Image Source : INSTAGRAM/@TEJASSWIPRAKASH

करण कुंद्रा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ मॉरिशस की छुट्टियों की झलक दिखाई। उनका यह वीडियो काफी सुर्खियों में है, जो खास वजह से उनके फैंस का ध्यान खींच रहा है। व्लॉग का एक खास हिस्सा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे फैंस एक बार फिर इस कपल की शादी के बारे में अंदाजा लगा रहे हैं। इसके पहले 'देसी ब्लिंग' पर करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था, जिसके बाद से यह कपल लंबे समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है।

क्या तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा हैं पति-पत्नी?

व्लॉग में दोनों की फनी बातचीत में करण अपनी मंगेतर तेजस्वी से कहते हैं, 'वो उसकी पत्नी है ना, तुम मेरी पत्नी नहीं हो ना।' इस बात पर तेजस्वी ने मजाक में जवाब दिया, 'अरे, मैं तुम्हारी पत्नी हूं।' इस पर करण ने कहा, 'अच्छा जी। मैं तुम्हारी पत्नी हूं, यह भूल जाते हैं।' उनकी इस बातचीत ने तुरंत फैंस का ध्यान खींचा और कई लोगों ने तेजस्वी की मजाकिया बातों को सुन उन्हें बेस्ट कपल का टैग दिया। यह क्लिप वायरल हो गई है, जिससे 'तेज-रान' के चाहने वाले यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि यह टेलीविजन कपल आखिरकार कब शादी के बंधन में बंधेगा।

करण कुंद्रा ने तेजस्वी पर लुटाया प्यार

तेजस्वी प्रकाश का यह जवाब तब सामने आया, जब उन्होंने शिकायत की कि मॉरिशस ट्रिप के दौरान करण उनकी तस्वीरें नहीं ले रहे थे। बाद में करण ने तेजस्वी को यकीन दिलाया कि वह तस्वीरें लेंगे और आखिर में प्यार से कहा, 'आई लव यू बेबी।' कमाल की बात यह है कि कपल ने 'देसी ब्लिंग' पर सगाई तो कर ली, लेकिन अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है।

5 साल से तेजस्वी-करण कर रहे डेट

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को 2021 में बिग बॉस 15 के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था और तब से वे टेलीविजन के सबसे पसंदीदा कपल में से एक बने हुए हैं। पिछले कुछ सालों में दोनों की शादी की खबरें लगातार चर्चा में रही हैं और फैंस बेसब्री से उनकी शादी की तारीख का इंतजार भी कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में करण ने नेटफ्लिक्स के 'देसी ब्लिंग' शो में तेजस्वी को प्रपोज करके अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया है।

ये भी पढे़ं- दोस्ती में आई दरार! तेजस्वी प्रकाश ने अंकिता लोखंडे को दिया धोखा? कृष्णा अभिषेक ने भड़काई चिंगारी

वायरल 'देसी ब्लिंग' प्रपोजल के बाद, करण कुंद्रा संग शादी पर तेजस्वी ने दिया दिलचस्प जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन