1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 18 में IIT बॉम्बे के टॉपर योगेश साहू ने जीते 50 लाख, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम, कहां हो गई गलती?

KBC 18 में IIT बॉम्बे के टॉपर योगेश साहू ने जीते 50 लाख, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा गेम, कहां हो गई गलती?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 22, 2026 07:11 am IST,  Updated : Aug 25, 2026 12:45 pm IST

अमिताभ बच्चन के क्विज बेस्ड रियेलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में छत्तीसगढ़ के रहने वाले आईआईटी बॉम्बे टॉपर योगेश साहू ने बिना किसी लाइफलाइन के 50 लाख जीते, लेकिन वह करोड़पति बनने से चूक गए। योगेश 1 करोड़ के सवाल पर अटक गए और फिर गेम क्विट कर दिया।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन। Image Source : INSTAGRAM/@AMITABHBACHCHAN

'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय रियेलिटी शोज में से एक है। ये शो अब तक कई लोगों की किस्मत पलट चुका है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन होस्टेड ये रियेलिटी शो अब 18वें सीजन के पड़ाव तक पहुंच चुका है और इस सीजन को भी दर्शकों से उतना ही प्यार मिल रहा है, जितना अब तक आ चुके 17 सीजन को मिला है। 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में छत्तीसगढ़ के रहने वाले योगेश साहू नजर आए, जो आईआईटी-बॉम्बे के टॉपर भी रह चुके हैं। 23 साल के योगेश साहू ने अपने गेम से बिग बी को काफी प्रभावित किया, क्योंकि उन्होंने सभी सवालों के जवाब बड़ी ही तेजी से दिए, लेकिन इसके बाद भी वह करोड़पति बनने से चूक गए।

बिना किसी लाइफलाइन के 15वें सवाल तक पहुंचे

योगेश साहू जिस तरह ये गेम खेल रहे थे, उससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह 1 करोड़ जीत लेंगे, लेकिन फिर उन्होंने 50 लाख जीतने के बाद गेम क्विट कर दिया। योगेश साहू रेसकोर्स और घोड़े से जुड़े सवाल पर अटक गए और उन्होंने गेम क्विट करना सही समझा। योगेश के एलिमिनेशन के जरिए सही जवाब पता करने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वह सही जवाब का अंदाजा नहीं लगा सके, जिसके बाद उन्होंने 50 लाख जीतने के बाद गेम छोड़ दिया।

योगेश साहू से क्या सवाल पूछा गया था?

1 करोड़ के लिए योगेश साहू से पूछा गया था कि '1943 में बड़ौदा के महाराजा के किस घोड़े ने मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पहली इंडियन डर्बी जीती थी?' इस सवाल के जवाब के लिए दिए गए चार ऑप्शन- (ए)- प्रिंसेस ब्यूटीफुल, (बी)- रीगल डोमेन, (सी)- स्टार ऑफ ग्वालियर और (डी)- प्रिंस प्रदीप थे। जवाब के लिए योगेश ने एलिमिनेशन लाइफलाइन इस्तेमाल की, लेकिन जवाब पक्का न होने पर उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। इसके बाद बिग बी ने बताया कि सवाल का सही जवाब 'प्रिंसेस ब्यूटीफुल' था।

कहां हुई गलती?

दरअसल, योगेश साहू दिए गए ऑप्शन्स देखकर कन्फ्यूज हो गए। उनके अनुसार, मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित हुई पहली इंडियन डर्बी को लेकर उन्होंने कुछ नहीं पढ़ा था। उन्होंने एलिमिनेशन के जरिए सही जवाब पता करने की कोशिश भी की, जिसके बाद गलत जवाबों को हटा दिया गया, इसके बाद भी वह कन्फ्यूज थे। उन्हें 'प्रिंसेस ब्यूटीफुल' सही ऑप्शन नहीं लगा, लेकिन फिर भी जवाब पक्का न होने पर उन्होंने गेम छोड़ दिया और 50 लाख ही जीत सके।

कौन बनेगा करोड़पति 18 में प्रीति जिंटा-सनी देओल

कौन बनेगा करोड़पति 18 के एक एपिसोड में पिछले दिनों प्रीति जिंटा और सनी देओल भी पहुंचे थे। प्रीति और सनी अपनी फिल्म 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए रियेलिटी शो में शामिल हुए, जहां बिग बी ने मजाक-मजाक में प्रीति से शिकायत की। उन्होंने प्रीति जिंटा को बर्थडे विश करने का एक पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि प्रीति ने कभी उनके मैसेज का जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ेंः सुनिधि चौहान ने अमिताभ बच्चन को बताया अपना पहला क्रश, KBC 18 पर किया खुलासा, बिग बी के जवाब ने जीता दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।