1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने पूछा एक करोड़ का टेढ़ा सवाल, गूगल बॉय ने भी दिया गलत जवाब

KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने पूछा एक करोड़ का टेढ़ा सवाल, गूगल बॉय ने भी दिया गलत जवाब

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 23, 2023 01:39 pm IST,  Updated : Nov 23, 2023 02:31 pm IST

'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 15 में लगातार टेढ़े सवाल पूछे जा रहे हैं, जिनका जवाब देने में कंटेस्टेंट के पसीने छूट जाते हैं। ऐसा ही कुछ हालिया ऐपिसोड में देखने को मिला। इस बार हॉट सीट पर गूगल बॉय थे, लेकिन वो भी अमिताभ बच्चन के तीखे सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

KBC 15, kaun banega crorepati 15, Amitabh Bachchan- India TV Hindi
विराट अय्यर और अमिताभ बच्चन। Image Source : INSTAGRAM

'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन चल रहा है। लोगों को ये सीजन काफी पसंद आ रहा है। इस सीजन में लगातार कमाल के कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। इस साल एक बार फिर जूनियर्स राउंड भी है, जिसमें बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे अपने टैलेंट से लोगों अचंभित कर रहे हैं। देखा जाए तो इस बार शो में भारत के लिटिल शार्प ब्रेन्स हिस्सा लेने पहुंचे। हालिया एपिसोड में विराट अय्यर नाम के कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया। विराट की उम्र सिर्फ आठ साल थी। विराट ने शानदार तरीके से क्विज गेम शो में पूछे गए सवालों का जवाब दिया। 

कमाल का है विराट का दिमाग

विराट तीसरी क्लास के छात्र हैं और उनका दिमाग एक जीनियस जैसा है। विराट हर सवाल का जवाद देने के बाद उससे जुड़ा किस्सा भी सुनाते नजर आए। विराट अपने स्कूल में गूगल बॉय के नाम से जाने जाते हैं। इस बारे में उनकी मम्मी ने अमिताभ बच्चन को बताया। नाम की तरह ही उनका गजब प्रदर्शन खेल में देखने को मिला। वो एक के बाद एक केबीसी के सवालों का सही जवाब देते हुए एक करोड़ के सवाल तक पहुंच गए। इस सवाल को उन्होंने एटेंप्ट भी किया, लेकिन उनका जवाब गलत रहा। आप भी हैरत में पड़ गए होंगे कि आखिर ऐसा क्या सवाल था, जिसका जवाब गूगल बॉय भी नहीं दे पाए। 

दो ऑप्शन्स में हुए कंफ्यूज

दरअसल जब विराट के सामने सवाल आया तो वो थोड़ी देर तक जवाब सोचते नजर आए। उन्होंने ध्यान लगाया, लेकिन वो दो ऑप्शन्स को लेकर कंफ्यूज दिखे। इसी कंफ्यूजन के बीच उन्होंने एक ऑप्शन चुन लिया। वो ए और बी को लेकर कंफ्यूज थे। उन्होंने ऑप्शन ए चुना जो कि गलत जवाब था। अब आपको बताते हैं कि उनसे क्या सवाल अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ रुपये की रकम के लिए पूछा था। 

ये था एक करोड़ का सवाल

पीरियॉडिक टेबल में 96 और 109 परमाणु संख्या वाले दो तत्वों के नाम के बारे में क्या बात विशेष है?

ऑप्शन्स

  • ए- नोबेल विजेताओं के नाम पर हैं
  • बी- महिला वैज्ञानिकों के नाम पर हैं
  • सी- भारतीय वैज्ञानिकों के नाम पर हैं
  • डी- उनके कोई नाम नहीं हैं

सही जवाब-  (बी) महिला वैज्ञानिकों के नाम पर हैं।

ये भी पढ़ें: सुहाना खान ने इस तरह मनाया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का बर्थडे, अमिताभ बच्चन से है सीधा कनेक्शन

'खतरों के खिलाड़ी' फेम एक्ट्रेस का हाई हील में नहीं बना बैलेंस, धड़ाम से मुंह के बल गिरीं, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन