1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने इस तरह मनाया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का बर्थडे, अमिताभ बच्चन से है सीधा कनेक्शन

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने इस तरह मनाया रूमर्ड बॉयफ्रेंड का बर्थडे, अमिताभ बच्चन से है सीधा कनेक्शन

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Nov 23, 2023 11:21 am IST,  Updated : Nov 23, 2023 02:32 pm IST

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने हाल में ही अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि सुहाना का रूमर्ड बॉयफ्रेंड है कौन? इसकी पूरी जानकारी आपको इस खबर में पढ़ने को मिलने वाली है।

Suhana Khan, agastya nanda- India TV Hindi
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा। Image Source : INSTAGRAM

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। सुहाना जल्द ही 'आर्चीज' से अपना डेब्यू करेंगीं। फिल्म की कहानी की झलक ट्रेलर और गानों से देखने को मिल चुकी है। सुहाना फिल्म में काफी क्यूट लुक में नजर आ रही हैं। सुहाना खान अपनी इस अपकमिंग रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो में सुहाना खान अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रही हैं। कहीं अब आप भी तो ये नहीं सोचने लगे कि आखिर एक्ट्रेस का रूमर्ड बॉयफ्रेंड कौन है। 

वायरल हो रहा सुहाना-अगस्त्य नंदा का वीडियो

दरअसल, आज सुहाना खान के 'आर्चीज' को-स्टार अगस्त्य नंदा का जन्मदिन है। अगस्तय के साथ ही सुहाना के लिंकअप की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस खास अंदाज में रूमर्ड बॉयफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आईं। हाल में ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुहाना खान और अगस्त्य अगल-बगल खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में अगस्त्य केक काट रहे हैं और सुहाना उनके बगल खड़ी तालियां बजाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सुहाना काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वो मुस्कुराते हुए कुछ बातें कर रही हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप में आने की खबरें तेज हो गई हैं। 

इस वीडियो को देखने के बाद 

अमिताभ के नाती हैं अगस्त्य

बता दें, अगस्त्य नंदा कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के नाती हैं। अगस्त्य अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा के बेटे हैं। अगस्तय भी सुहाना के साथ ही बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। दोनों ही एक साथ 'आर्चीज' में नजर आएंगे। इतना ही नहीं दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री भी फिल्म में देखने को मिलने वाली है। फिल्म में खुशी कपूर के अलावा भी कई सेलेब्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 

पहले भी साथ में दिखे हैं दोनों

वैसे याद दिला दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दोनों साथ दिखे हों। दोनों पहले भी कई बार साथ नजर आए हैं। सुहाना ने अपना पिछले साल वाला बर्थडे भी अगस्त्य के साथ ही सेलिब्रेट किया था, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। इसके अलावा भी दोनों को एक साथ कई पार्टीज में स्पॉट किया जाता है।

ये भी पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी' फेम एक्ट्रेस का हाई हील में नहीं बना बैलेंस, धड़ाम से मुंह के बल गिरीं, वीडियो वायरल

शिखर धवन ने हाथ में विकेट लेकर किया कुछ ऐसा, वीडियो देखते ही लोगों को याद आया दुनिया छोड़ चुका पंजाबी सुपरस्टार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन