1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. भारती सिंह के बेटे ‘गोला’ का नया वीडियो आया सामने, क्यूटनेस देख दिल हारे फैंस

भारती सिंह के बेटे ‘गोला’ का नया वीडियो आया सामने, क्यूटनेस देख दिल हारे फैंस

 Published : Dec 23, 2023 08:00 am IST,  Updated : Dec 23, 2023 08:04 am IST

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में अपने बेटे गोला के साथ सलमान खान की भांजी के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं, इस दौरान गोले की क्यूटनेस देख हर कोई उनपर फिदा हो गाय। आप भी देखिए भारती के बेटे का ये क्यूट वीडियो।

Bharti Singh, Gola- India TV Hindi
गोला की क्यूटनेस पर फैंस हुए फिदा Image Source : DESIGN

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और शानदार पंचलाइन्स के लिए जानी जाती हैं। वो अकसर अपने फनी अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में भारती अपने बेटे गोला संग सलमान खान की भांजी के बर्थडे पार्टी में अपने बेटे गोला के साथ नजर आईं जहां, दोनों को साथ में देख लोगों ने खूब तारीफ की, आप भी देखें ये वायरल वीडियो...

गोला की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस 

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती बेटे गोले का हाथ पकड़े पैप्स के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान जहां भारती मल्टीकलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं, वहीं गोला व्हाइट और रेड कलर के कॉम्बो ड्रेस में बेहद क्यूट दिख रहे हैं।  बता दें कि जब से गोला का जन्म हुआ है तब से अक्सर वो सोशल मीडिा पर छाए रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब वह सलमान खान की भांजी के बर्थडे पार्टी में पहुचे। इस दौरान गोला को देख हर कोई उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गया। हर कोई गोला के इस वीडियो पर काॅमेंट कर उनकी क्यूटनेस की तरीफ करता दिख रहा है। 

शादी के 5 साल बाद भारती ने दिया बेटे को जन्म

गौरतलब है कि, हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। वहीं भारती सिंह ने शादी के 5 साल बाद बेटे गोला के जन्म की गुडन्यूज फैन्स को दी थी। वैसे तो भारती ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है लेकिन लक्ष्य को सभी प्यार से गोला कहकर  पुकारते हैं। वहीं भारती की बात करे तो, वो लोगों को बेहिसाब गुदगुदाने के लिए जानी जाती हैं। भारती सिंह का अंदाज बेहद ही मसखरा किस्म का है जिसे उनके फैंस खूब पंसद करते हैं । वहीं भारती इन दिनों वर्क लाइफ के साथ-साथ अपने बेटे लक्ष्य के साथ भी ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर रही हैं। या यूं कहे कि वो इन दिनों अपने मदरहुड  लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:

'बिग बॉस 17' में मन्नारा और मुनव्वर के बीच हुई भयंकर लड़ाई, अंकिता और अभिषेक ने भी मचाया खूब बवाल

'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' ओटीटी पर हुई रिलीज, सस्पेंस थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन