1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. खत्म हुआ इंतजार, इस दिन से शुरू होगा Indian Idol 14, सामने आई धमाकेदार कंटेस्टेंट की पहली झलक

खत्म हुआ इंतजार, इस दिन से शुरू होगा Indian Idol 14, सामने आई धमाकेदार कंटेस्टेंट की पहली झलक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 22, 2023 08:42 am IST,  Updated : Sep 22, 2023 08:42 am IST

'इंडियन आइडल' धमाकेदार अंदाज में 14वें सीजन के साथ टीवी के पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। यानी एक बार फिर एक से बढ़कर एक आवाज आपको सुनने को मिलेगी। शो का प्रसारण किस दिन से शुरू होगा, किस-किस दिन शो प्रसारित होगा और किस वक्त ये दिखाया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी इस खबर में आपको मिलने वाली है।

Indian Idol 14, Indian Idol 14 launch date- India TV Hindi
आध्या मिश्रा, विशाल ददलानी, कुमार सानू और श्रेया घोषाल। Image Source : INSTAGRAM

'इंडियन आइडल 14' शुरू होने वाला है। ये ऐसा ऐसा शो है, जिसकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और लोगों को इसका ब्रेसब्री से इतजार रहता है। ये एक सिंगिंग रियालिटी शो है, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग हिस्सा लेते हैं। देशभर में इस शो के ऑडिशन्स होते हैं, फिर देश के हर हिस्से से कमाल की आवाज वाले सिंगर्स को चुनकर 'इंडियन आइडल' के स्टेज तक लाया जाता है। टॉप कंटेस्टेंट के बीच सुरों का संग्राम देखने को मिलता है। ये शो लोगों का चहेता सिंगिंग रियालिटी शो है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। अब इसके इंतजार की घड़ी खत्म होने को आ गई है। जल्द ही शो टीवी पर धमाकेदार अंदाज में दस्तक देने वाला है। 

इस दिन से शुरू होगा 'इंडियन आइडल 14' 

'इंडियन आइडल 14' अगले महीने यानी 7 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इसका प्रसारण सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार को 8 बजे होगा। शो की पहली झलक भी सामने आ गई है, जिससे साफ हो रहा है कि इस बार शो में धमाकेदार कंटेस्टेंट देखने को मिलेंगे। सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो साझा किया है, जिसमें शो का हिस्सा बनने वाली कंटेस्टेंट आध्या की झलक दिखाई गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आध्या की आवाज सुनकर श्रेया घोषाल और बाकी जजेज काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। 

कंटेस्टेंट ने किया जजेज को इंप्रेस
आध्या मिश्रा, फरीदाबाद की रहने वाली हैं। आध्या शानदार तरीके से गाना गाती है और फिर पार्टी पॉपर के साथ उनका शो में चयन होता है। इसकी पूरी झलक दिखाई जाती है। श्रेया घोषाल आध्या को गले लगाती नजर आती हैं। विशाल ददलानी और कुमार सानू भी उनकी आवाज की तारीफ करते हैं। पहले ही प्रोमों से साफ हो गया है कि इस बार शो में कमाल के कंटेस्टेंट आने वाले हैं। 

बदल गए जजेज
'इंडियन आइडल 14' के जज के पैनल में इस बार कुमार सानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी नजर आएंगे। इनके पोस्टर और प्रोमो वीडियो भी सामने आने लगे हैं। शो के ऑडिशन्स शुरू हो गए हैं। बता दें, पिछले सीजन यानी 'इंडियन आइडल 13' में अन्नू मलिक, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ नजर आए थे। शो काफी हिट रहा था और इसे अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता था। ऋषि सिंह की आवाज को लोगों का काफी प्यार मिला था। कुछ दिनों के लिए विशाल ददलानी भी शो के जज के रूप में नजर आए थे। पिछले सीजन में जजों की अदला-बदली काफी देखने को मिली थी। 

बदल गया होस्ट 
'इंडियन आइडल 14' शो के होस्ट भी इस बार बदल गए हैं। कई सालों से इस शो को उदित नरायण के बेटे आदित्या होस्ट कर रहे थे, लेकिन अब इस शो को टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे। हुसैन का ऑडिशन से एक वीडियो भी सामने आया है। बता दें, हुसैन पहले भी इंडियन आइडल होस्ट कर चुके हैं। 11 साल बाद बतौर होस्ट उनकी वापसी होगी। वहीं टीवी पर हुसैन पांच सालों बाद नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: KBC 15 के दूसरे करोड़पति जसनिल को पता था 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब, फिर भी क्यों किया क्विट

KBC 15 के दूसरे करोड़पति ने इन 4 कठिन सवालों के दिए सही जवाब, फिर सामने आया एक करोड़ जिताने वाला पड़ाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन