1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 के दूसरे करोड़पति Jasnil को पता था 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब, फिर भी क्यों किया क्विट

KBC 15 के दूसरे करोड़पति Jasnil को पता था 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब, फिर भी क्यों किया क्विट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 22, 2023 08:08 am IST,  Updated : Sep 22, 2023 08:08 am IST

Kaun Banega Crorepati 15 के 29वें एपिसोड (जिसका प्रसारण गुरुवार को हुआ) में शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। जसनिल कुमार शो के दूसरे ऐसे कंटेस्टेंट बन गए हैं, जिसने इस सीजन में एक करोड़ की रकम अपने नाम की। उन्होंने इस पड़ाव तक पहुंचने के लिए कई कठिन सवालों के जवाब दिए, फिर उनके सामने 7 करोड़ रुपये का भी सवाल आया, जिसका

Jasnil Kumar, amitabh bachchan, KBC, kaun banega crorepati- India TV Hindi
करोड़पति बने जसनिल कुमार और अमिताभ बच्चन। Image Source : DESIGN PHOTO

'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। गुरुवार को 29वें एपिसोड की अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से शुरुआत की। हॉटसीट पर रोल ओवर कंटेस्टेंट उत्तर प्रदेश के अंबिक के रहने वाले जसनिल कुमार नजर आए। कंटेस्टेंट की सादगी देखकर अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित हुए और वह भी देसी अंदाज में बात करते नजर आए। बीते दिन भी जसनिल काफी बेहतरीन खेले थे और आज के खेल में वह 1 करोड़ के सवाल का जवाब देकर करोड़पति बन गए।

पूरा होगा घर बनाने का सपना

जसनिल एक गारमेंट शॉप में फ्लोर मैनेजर हैं और वो एक घर बनाने का सपना लेकर केबीसी 15 में आए थे। उनके पास आधा कच्चा और आधा पक्का मकान है, जिसके चलते उनके 13 सदस्यों वाले परिवार को रहने में दिकक्त होती है। जसनिल ने शानदार तरीके से खेलते हुए एक करोड़ की रकम अपने नाम कर ली। इस पड़ाव तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी सभी लाइफ लाइन्स का प्रयोग भी कर लिया था। इसके बाद उनके सामने 7 करोड़ रुपये का सवाल आया। उन्होंने काफी देर तक इस सवाल पर मंथन किया, लेकिन लंबे विचार के बाद उन्होंने क्विट कर दिया। सात करोड़ का सवाल क्या था, पहले हम आपको वो बताते हैं।

7 करोड़ रुपये का सवाल
भारतीय मूल की लीना गाडे, इनमें से कौन सी दौड़ जीतने वाली पहली महिला रेस इंजीनियर हैं?

ऑप्शन्स
A. इंडिआनापोलिस 500
B. 24 हार्स ऑफ ल मॉ
C. 12 हार्स ऑफ सेब्रिंग 
D. मोनाको ग्रैंड प्री

सही जवाब- 24 हार्स ऑफ ल मॉ

इस वजह से नहीं दिया 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब
शो के फॉर्मेट के अनुसार जसनिल को शो क्विट करने के बाद और हॉट सीट छोड़ने से पहले एक जवाब चुनना था। उन्होंने दूसरा ऑप्शन यानी B. 24 हार्स ऑफ ल मॉ को चुना। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि अगर वो खेल खेलते तो वो 7 करोड़ जीत जाते। दरअसल, जसनिल इस जवाब को लेकर थोड़ा कंफ्यूज थे। ऐसे में गलत जवाब देकर एक करोड़ रुपये की रकम गवाना नहीं चाहते थे। ऐसे में उन्होंने 7 करोड़ के सवाल पर क्विट करने का फैसला किया। 

कंटेस्टेंट को अमिताभ ने गिफ्ट की अपनी जैकेट
इस कंटेस्टेंट के साथ ऐसा पल भी आया जिसने सबको इमोशनल कर दिया, क्योंकि कंटेस्टेंट ने हॉटसीट पर आने के बाद कहा कि उसे बहुत ठंड लग रही है। अमिताभ बच्चन तुरंत ही अपनी जैकेट मंगवाते हैं। वो कहते हैं, 'मैं जो जैकेट लाया था वो इन्हें दे दो।' इसके बाद वो जैकेट कंटेस्टेंट को पहनाई जाती है और फिर अमिताभ कहते हैं कि ये जैकेट अब आपका हो गया है, जिसके जवाब में कंटेस्टेंट पूछता है कि क्या ये सच में उसकी हो गई है। 

ये भी पढ़ें: KBC 15 के दूसरे करोड़पति ने इन 4 कठिन सवालों के दिए सही जवाब, फिर सामने आया एक करोड़ जिताने वाला पड़ाव

KBC 15 में पूछा गया खेल जगत से जुड़ा 25 लाख का सवाल, लाइफ लाइन होते हुए भी कंटेस्टेंट ने किया क्विट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन