1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर हाईवे पर हुआ हमला, दिनदहाड़े हुई मारपीट, घटना पर आया टीम का रिएक्शन

जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर हाईवे पर हुआ हमला, दिनदहाड़े हुई मारपीट, घटना पर आया टीम का रिएक्शन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 16, 2026 09:50 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 09:50 pm IST

टीवी के पॉपुलर बहन-भाई की जोड़ी जन्नत जुबैर और अयान जुबैर को लेकर हाल ही में एक खबर आई, जिसने उनके फैंस को परेशान कर दिया। दोनों पर पनवेल में दिनदहाड़े हमला हुआ, जिसमें उन्हें कुछ चोटें भी आई हैं। इस पर अब जन्नत और अयान की टीम ने स्टेटमेंट जारी किया है।

jannat zubair- India TV Hindi
जन्नत जुबैर, अयान जुबैर। Image Source : INSTAGRAM/@JANNATZUBAIR29

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर आई। बताया जा रहा है कि रविवार को दिनदहाड़े पनवेल में हाईवे पर कथित तौर पर जन्नत और अयान के साथ मारपीट की गई और उनका पीछा किया गया। इस घटना में जन्नत और अयान को चोटें आई हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार को, जन्नत जुबैर की टीम ने  जन्नत के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना के बारे में अपडेट साझा किया और बताया कि अब जन्नत और अयान कैसे हैं।

जन्नत जुबैर और अयान की टीम का स्टेटमेंट

जन्नत जुबैर और अयान की टीम की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट में लिखा है- 'सभी को नमस्कार, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कल दिनदहाड़े राजमार्ग पर जन्नत और अयान के साथ एक भयावह घटना घटी, जिसमें उन पर शारीरिक हमला किया गया और उनका पीछा किया गया। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस इस मामले को ध्यान से देख रही है। जन्नत और अयान अब सुरक्षित हैं। हम आपकी चिंता के लिए आभारी हैं और आपके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि यहां साझा की गई जानकारी पर भरोसा रखें। कृपया अटकलें लगाने या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।'

जन्नत जुबैर का एक्टिंग करियर

बता दें कि जन्नत जुबैर एक टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 'तू आशिकी' समेत कई लोकप्रिय शो में काम किया है। जन्नत जुबैर ने बतौर चाइल्ड एक्टर 'फुलवा' और 'काशी – अब ना रहे तेरा कागज कोरा' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया है। इसके अलावा वह 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12', 'लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' और 'द ट्रेटर्स इंडिया' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी मौजूदगी है और इंस्टाग्राम पर उनके 51.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अयान जुबैर ने बतौर चाइल्ड एक्टर शुरू किया था करियर

जन्नत जुबैर के छोटे भाई अयान जुबैर भी एक टीवी एक्टर हैं। अयान ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर शुरू किया था और कई बड़े शोज का हिस्सा रहे।उन्हें जी टीवी के हिट शो 'जोधा अकबर' में यंग सलीम की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। इसके अलावा वह 'चंद्रशेखर' और 'महाबली हनुमान' जैसे शोज में भी काम किया और सोशल मीडिया पर भी अयान काफी एक्टिव रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर' मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को दिए 46 लाख? इस गाने के लिए चुकाई बड़ी रकम, गायक ने खुलेआम किया दावा

Oscars में 4 अवॉर्ड जीतने वाली 'सिनर्स' देखी या नहीं? खौफनाक है हॉरर-थ्रिलर की कहानी, इस ओटीटी पर है मौजूद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन