1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्टर सिजेन खान किस लड़की से करने जा रहे हैं शादी, किया खुलासा

'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्टर सिजेन खान किस लड़की से करने जा रहे हैं शादी, किया खुलासा

 Published : Feb 20, 2022 10:36 pm IST,  Updated : Feb 20, 2022 10:36 pm IST

Cezanne Khan Wedding: 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग यानी सिजेन खान शादी करने जा रहे हैं। सिजेन को उनकी दुल्हन मिल गई है। साल 2022 में दोनों हमसफर बनने को तैयार हैं।  

Cezanne Khan- India TV Hindi
सिजने खान (फाइल फोटो) Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग यानी सिजेन खान शादी करने जा रहे हैं
  • इंटरव्यू में सिजेन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया
  • करीब 3 साल से वो अपनी लेडी लव को डेट कर रहे हैं

Cezanne Khan Wedding: टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग यानी सिजेन खान शादी करने जा रहे हैं। सिजेन को उनकी दुल्हन मिल गई है। साल 2022 में दोनों हमसफर बनने को तैयार हैं। एक इंटरव्यू में सिजेन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया और बताया कि वो किसके साथ शादी करेंगे। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो खुलकर बात करते दिखे।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सिजेन ने बताया कि करीब 3 साल से वो अपनी लेडी लव को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देना चाहते हैं। सिजेन ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम अफशीन बताया है जिसके साथ वो रिलेशनशिप में हैं।

शादी में देरी को लेकर सिजेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के कारण देरी हो गई। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो अबतक वो शादी कर लिए होते। मगर इस साल पक्का वो दोनों शादी कर लेंगे। इसकी तैयारी भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding: कौन हैं कृशा शाह? जो बनने जा रही हैं अनमोल अंबानी की दुल्हन

अपनी गर्लफ्रेंड अफशीन को लेकर सिजेन ने बताया कि वो उसे काफी पसंद करते हैं। साथ ही दोनों एक दूसरे को समझते भी हैं। सिजेन और अफशीन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। उसके बाद दोनों मिले और फिर रिश्ता आगे बढ़ा।

अगर हम सिजने के वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिजेन खान अपकमिंग शो 'अपनापन: बदलते रिश्तों का बंधन' में दिखाई देने वाले हैं। कई साल पहले 'कसौटी जिंदगी की से' घर-घर में पहचान बनाया था लेकिन बीच में ब्रेक ले लिया था। करीब 10 साल इंडस्ट्री से दूर रहे थे।

VIDEO: फरहान अख्तर की शादी में ऋतिक का ये डांस है बेहद खास, फैंस को याद आए अर्जुन और इमरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन