1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: फरहान अख्तर की शादी में ऋतिक का ये डांस है बेहद खास, फैंस को याद आए अर्जुन और इमरान

VIDEO: फरहान अख्तर की शादी में ऋतिक का ये डांस है बेहद खास, फैंस को याद आए अर्जुन और इमरान

 Published : Feb 20, 2022 08:01 pm IST,  Updated : Feb 20, 2022 08:01 pm IST

Hrithik Roshan-Farhan Akhtar Dance: एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का फीवर अभी उतरा नहीं है। फरहान की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।

Hrithik Roshan Farhan Akhtar Dance- India TV Hindi
फरहान और ऋतिक  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का फीवर अभी उतरा नहीं
  • वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है
  • ऋतिक रोशन का डांस वीडियो आया सामने

Hrithik Roshan-Farhan Akhtar Dance: एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का फीवर अभी उतरा नहीं है। फरहान की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन का डांस वीडियो आया है। वीडियो में फरहान और ऋतिक ‘सेनोरिटा’ गाने पर नाचते दिख रहे हैं।

फरहान शादी के सूट-बूट में जमकर नाचते दिख रहे हैं तो वहीं ऋतिक भी दोस्त का साथ देते दिखे। दोनों का डांस फैंस को इतना पसंद आया है कि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोगों को एक बार फिर अर्जुन और इमरान की याद आई गई है।

दरअसल, ‘सेनोरिटा’ गाना इनकी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (2011) का है जिसमें ऋतिक और फरहान दोनों थे। फिल्म में दोनों का नाम अर्जुन और इमरान होता है। बस इसी कारण एक बार फिर दर्शकों को उनकी याद आने लगी है।

Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding: कौन हैं कृशा शाह? जो बनने जा रही हैं अनमोल अंबानी की दुल्हन

ऋतिक और फरहान का ‘सेनोरिटा’ पर डांस देखें-

फरहान और शिबानी ने खास तरीके से शादी की। इस दौरान फरहान के पिता जावेद अख्तर ने एक कविता पढ़कर दोनों को सरप्राइज कर दिया। अपनी कविता के जरिए उन्होंने अपने बेटे फरहान और बहू शिबानी को प्यार भरा आशीर्वाद दिया।

Poori Gal Baat: मिजाज को गुलाबी कर देगा टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय के गाने ‘पूरी गल बात’ का टीजर

फरहान-शिबानी की शादी में ऋतिक रोशन, शंकर-एहसान-लॉय, निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान, जोया अख्तर, निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा, रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा, आशुतोष, सतीश कौशिक, राकेश रोशन सहित कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन