1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding: कौन हैं कृशा शाह? जो बनने जा रही हैं अनमोल अंबानी की दुल्हन

Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding: कौन हैं कृशा शाह? जो बनने जा रही हैं अनमोल अंबानी की दुल्हन

 Published : Feb 20, 2022 07:18 pm IST,  Updated : Feb 21, 2022 04:10 pm IST

Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding: टीना और अनिल अंबानी के घर नई दुल्हन आने वाली है। अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की शादी होने जा रही है। चलिए दुल्हन कृशा के बारे में जानते हैं।

 Khrisha Shah- India TV Hindi
अनमोल और कृशा Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • अनिल अंबानी के बड़े बेटे की हो रही है शादी
  • अंबानी परिवार की बड़ी बहूरिया हैं कृशा शाह
  • कृशा शाह और अनमोल अंबानी की शादी में बॉलीवुड हस्तियां पहुंची

Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding: टीना और अनिल अंबानी के घर नई दुल्हन आने वाली है। अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की शादी होने जा रही है। उनके मेहंदी समारोह की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। ऐसे में कृशा शाह का नाम लोगों को लिए नया है इसलिए इनके बारे में जानना भी चाहते हैं। चलिए कृशा के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृशा शाह मुंबई में जन्मीं और प्रारंभिक शिक्षा भी वहीं से ली हैं। उसके बाद पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से राजनीतिक अर्थशास्त्र में स्नातक और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशल पॉलिसी एंड डेवलपमेंट में डिग्री हासिल की।

khrisha
Image Source : INSTAGRAMकृशा शाह 

कृशा बिजनेस करना शुरू कर चुकी हैं। वह एक सोशल नेटवर्किंग कंपनी की संस्थापक भी हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्य करना उनको पसंद है। मेंटल हेल्थ को लेकर भी काम करना शुरू कर चुकी हैं। लॉकडाउन के वक्त उन्होंने कैंपेन भी चलाए थे।

अनमोल और कृशा की शादी में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। रीमा जैन, श्वेता और जया बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं हैं। खबरों की मानें तो अनमोल और कृशा आज शादी के सात फेरे लेने वाले हैं। उनके संगीत-मेहंदी रस्में की तस्वीरें सामने आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन