1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15: क्या आपको पता है 25 लाख के सवाल का जवाब, इसे सुनते ही फूल गईं कंटेस्टेंट की सांसें!

KBC 15: क्या आपको पता है 25 लाख के सवाल का जवाब, इसे सुनते ही फूल गईं कंटेस्टेंट की सांसें!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 31, 2023 08:23 am IST,  Updated : Aug 31, 2023 08:26 am IST

'कौन बनेगा करोड़पति 15' में आए वरुण केसरवानी 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। वरुण 25 लाख के सवाल पर हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में हम आपके लिए 25 लाख का वो सवाल लेकर आए हैं। क्या आपको उसका सही जवाब पता है।

Kaun Banega Crorepati 15, Amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन। Image Source : FILE PHOTO

'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। बीते दिन 13वें एपिसोड की अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से शुरुआत की। वरुण केसरवानी बतौर रोल ओवर कंटेस्टेंट हॉट सीट पर नजर आए। वरुण ने अमिताभ बच्चन का पैर छुआ, जिसके तुरंत बाद ही अमिताभ ने उन्हें रोकते हुए कहा कि ये न करें। वरुण उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या के रहने वाले हैं, जो इन दिनों नोएडा में रह रहे हैं। वरुण ने 5 सवालों का सही जवाब देकर 10 हजार रुपये जीते थे। 20 हजार रुपये के 6वें सवाल से खेल की शुरुआत हुई। 

25 लाख के सवाल पर खड़े किए हाथ

वरुण केसरवानी ने लगातार कई सवालों का सही जवाब दिया। तीनों लाइफ लाइन का प्रयोग करते हुए वरुण ने 12 लाख 50 हजार की धनराशि अपने नाम कर ली। इसके बाद उनके सामने 25 लाख रुपये का सवाल आया। इस सवाल का वरुण को जवाब नहीं पता था। शुरुआत में उन्होंने अनुमान लगाने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्होंने इस सवाल पर हाथ खड़े कर दिए। 

25 लाख का सवाल
भारतीय क्रांतिकारी एमएन रॉय ने किस देश की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना में सहायता की थी। 
यूनाइटेड किंगडम
इंडोनेशिया
मेक्सिको
वियतनाम

सही जवाब- मैक्सिको

गलत गेस किया था जवाब
'कौन बनेगा करोड़पति' के फॉरमैट के वरुण केसरवानी से एक जवाब गेस करने के लिए अमिताभ बच्चन ने कहा। उन्होंने सवाल का गलत जवाब गेस किया। ऐसे में अगर वो क्विट नहीं करते तो उनके हाथ से जीती हुई धनराशि चली जाती। फिलहाल वरुण ने 12 लाख 50 हजार की रकम हासिल की। 

क्या है डबल डिप?
वहीं इस सीजन में डबल डिप का भी नया कॉन्सेप्ट आया है। ये एक ऐसी लाइफ लाइन है, जिसका प्रयोग करते हुए कंटेस्टेंट एक सवाल के दो बार जवाब दे सकता है। यानी आगर वो ये लाइफ लाइन चुनने के बाद किसी सवाल का जवाब गलत देता है तो वो एक और अटेंप्ट कर सकता है यानी वो एक बार और जवाब चुन सकता है। 

सुपर संदूक क्या है?
'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन में सुपर संदूक का नया कॉन्सेप्ट लाया गया है। इसमें एक मिनट के अंदर एक रैपिड फायर पूछा जाता है। यानी लगातार कई सवाल पूछे जाते हैं, जिस सवाल का जवाब न पता हो उसे कंटेस्टेंट पास कर सकता है। हर सवाल के सही जवाब का 10 हजार रुपये मिलता है। अगर कंटेस्टेंट 50 हजार की धनराशि इसमें जीत लेता है तो वो इस पैसे से एक लाइफ लाइन जिंदा कर सकता है, यानी एक लाइफ लाइन जिंदा करने की कीमत 50 हजार रुपये होती है। 

ये भी पढ़ें: राखी सावंत ने बेस्ट फ्रेंड पर लगाया था पति को फंसाने का आरोप, अब राजश्री और शर्लिन ने आदिल को बनाया भाई!

KBC 15 में जब आया 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से जुड़ा सवाल, कंटेस्टेंट के जवाब देते ही अमिताभ बच्चन बोले- मैं हैरान हूं...!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन