1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant ने बेस्ट फ्रेंड पर लगाया था पति को फंसाने का आरोप, अब राजश्री और शर्लिन ने आदिल को बनाया भाई!

Rakhi Sawant ने बेस्ट फ्रेंड पर लगाया था पति को फंसाने का आरोप, अब राजश्री और शर्लिन ने आदिल को बनाया भाई!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 31, 2023 07:27 am IST,  Updated : Aug 31, 2023 07:39 am IST

राखी सावंत और उनके पति आदिल दुरानी के विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। आदिल को राखी की बेस्ट फ्रेंड राजश्री और शर्लिन चोपड़ा ने भाई बना लिया है। दोनों ही आदिल को राखी बांधते नजर आई हैं।

Rakhi sawant, sherlyn chopra, rashree, adil durrani- India TV Hindi
राखी सावंत के पति आदिल को शर्लिन चोपड़ा और राजश्री ने बांधी राखी। Image Source : INSTAGRAM

राखी सावंत और उनके पति आदिल दुरानी से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। जब से आदिल जेल से बाहर आए हैं, वो लगातार राखी सावंत पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राखी भी आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाईं और इस सब के बीच वो मक्का-मदीना चली गईं। इसके अलावा राखी की दोस्त राजश्री और शर्लिन चोपड़ा ने भी राखी पर कई बड़े आरोप लगाए। बेस्ट फ्रेंड के आरोपों के बाद राखी ने दावा किया ये सब लाइमलाइट के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा राखी ने बेस्ट फ्रेंड पर पति आदिल को फंसाने का भी आरोप लगाया। इस आरोप के बाद राजश्री और शर्लिन ने एक नया दांव खेला है। दोनों ही आदिल को भाई बना ली हैं। 

आदिल बना, राजश्री और शर्लिन का भाई

भारत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में राजश्री और शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के पति आदिल दुरानी को राखी बांधी। इसका वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में बारी-बारी से आदिल दुरानी को शर्लिन चोपड़ा और राजश्री राखी बांधते नजर आ रही हैं। आदिल को राखी बांधने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल में ही एक इंटरव्यू में राखी ने दावा किया था कि राजश्री को पहले से ही आदिल पसंद है, जिस वजह से वो उसे छोड़कर आदिल का साथ दे रही हैं। राखी सावंत ने ये भी कहा था कि आदिल ने उन्हें जेल से फोन कर के आगाह किया था कि राजश्री धोखेबाज निकलेगी। राखी सावंत के इन आरोपों के बीच आदिल दुरानी ने राजश्री और शर्लिन चोपड़ा से राखी बंधवा ली है। 

राखी ने मक्का-मदीना में भी बनाए वीडियो
बता दें, राखी सावंत इन दिनों मक्का-मदीना गई हुई हैं। हाल में ही उन्होंने वहां से अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे। इन वीडियो में राखी खुदा से दुआ मांगती नजर आई थीं। मक्का-मदीना में भी रोते हुए राखी ने वीडियो में बनाए थे, जिसमें कहा था कि उनके साथ गलत हो रहा है। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उनका दावा था ये सब आदिल लाइमलाइट और बॉलीवुड में स्टैब्लिश होने के लिए कर रहा है। उम्रह के लिए जाने से पहले राखी सावंत ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थीं, जिसमें वो आदिल, राजश्री और शर्लिन चोपड़ा के आरोपों का जवाब देती नजर आई थीं। उन्होंने ने तीनों पर पलटवार किया था। 

राखी ने किया था इस्लाम कबूल
इन दिनों राखी पूरी तरह से इस्लामिक अवतार में नजर आ रही हैं। राखी सावंत का कहना है कि पूरी तरह से इस्लाम धर्म अपना चुकी हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ये बात कई बार दोहराई थी। अब उम्रह के दौरान भी वो पूरी तरह से इस्लामिक कपड़ों में नजर आईं। उनके हालिया वीडियो और तस्वीरों में उन्हें हिजाब और अबाया पहने देखा जा सकता है। राखी का ये अवतार आदिल दुरानी से शादी के बाद भी देखने को मिला था। राखी का दावा है कि उन्होंने आदिल से शादी करने के लिए ही इस्लाम धर्म अपनाया था। 

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को राखी बांधने के बाद ममता ने फिर कही पुरानी बात, बोलीं- मेरे हाथ में होता तो दे देती भारत रत्न

अमिताभ बच्चन के साथ ममता बनर्जी ने मनाया रक्षाबंधन, दीदी से पोती आराध्या ने लिया आशीर्वाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन