1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 में 8वीं क्लास के बच्चे के सामने था कठिन सवाल, चुटकी बजाकर दिया जवाब, बन गया करोड़पति

KBC 15 में 8वीं क्लास के बच्चे के सामने था कठिन सवाल, चुटकी बजाकर दिया जवाब, बन गया करोड़पति

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 29, 2023 10:01 am IST,  Updated : Nov 30, 2023 09:37 am IST

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में लगातार प्रतियोगियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बीते दिन शो का हिस्सा बनने वाले प्रतियोगी मयंक ने इतिहास रच दिया। वो केबीसी में 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीतने वाले सबसे छोटी उम्र के कंटेस्टेंट बन गए हैं।

kbc 15, amitabh bachchan, mayank- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और मयंक। Image Source : SONY TV

प्रसिद्ध क्विज बेस्ड गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के ‘केबीसी जूनियर्स वीक’ में बच्चे भाग ले रहे हैं। लगातार एक से बढ़कर एक टैलेंटेड बच्चे शो का हिस्सा बन रहे हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के प्रतियोगी मयंक ने भी शो में हिस्सा लिया। मयंक की उम्र बस 12 साल है और वो 1 करोड़ रुपये जीतने वाले सबसे कम उम्र के बच्चा बनकर इतिहास रच दिए हैं। उन्होंने शानदार तरीके से एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाद दिया और सूझबूझ से खेलते हुए सात करोड़ के सवाल पर क्विट करने का फैसला किया। मयंक के प्रदर्शन से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन काफी खुश और प्रभावित हुए।  

मयंक ने दिखाया आसाधारण खेल

मयंक के असाधारण खेल को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने उनके माता-पिता से इसके बारे में पूछा। उनके माता-पिता ने मयंक की असामान्य रुचि के बारे में बताया। एक करोड़ रुपये की धनराषि जीतने के बाद मयंक रो पड़े। इसके बाद ही अमिताभ बच्चन ने उन्हें आगे आकर गले लगाया। इस पूरे संवाद के बीच मयंक का कहना था कि उनके माता-पिता के निरंतर मार्गदर्शन ने उन्हें ये मुकाम हासिल करने में मदद की। इसी के चलते वो ये उपलब्धि हासिल कर सके।

वैसे एक करोड़ के सवाल का जवाब देने के लिए मयंक ने एक्सपर्ट की मदद ली। एक्सपर्ट की सही राय ने मयंक को एक करोड़ रुपये जीतने में मदद की। 

एक करोड़ रुपये का सवाल

किस यूरोपीय मानचित्रकार को वह मानचित्र बनाने का श्रेय दिया जाता है जिसने नए खोजे गए महाद्वीप को 'अमेरिका' नाम दिया? 

ए) अब्राहम ऑर्टेलियस

बी) गेराडस मर्केटर
सी) जियोवानी बतिस्ता एग्नीस
डी) मार्टिन वाल्डसीमुलर

सही जवाब : मार्टिन वाल्डसीमुलर

7 करोड़ के सवाल पर मयंक ने किया क्विट

इसके बाद मयंक के सामने केबीसी 15 का सबसे बड़ा 7 करोड़ रुपये का पड़ाव था। इसके लिए मयंक ने काफी विचार-विमर्श किया, लेकिन उन्हें इसका जवाब नहीं पता था। वो लगातार कंफ्यूज दिखे। ऐसे में उन्होंने क्विट करने का निर्णय लिया और तय किया कि वो एक करोड़ कि धनराशि से साथ ही घर जाएंगे। मयंक भले ही 7 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए, लेकिन हम आपके लिए वो सवाल और उसका सही जवाब दोनों लेकर आए हैं। 

7 करोड़ रुपये का सवाल

सूबेदार एनआर निक्कम और हवलदार गजेंद्र सिंह को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान किस शहर में आपूर्ति पहुंचाने के लिए रूस द्वारा रेड स्टार के आदेश से सम्मानित किया गया था?

ए) तब्रिज
बी) सिडॉन
सी) बटूमि
डी) अल्माटी

सही जवाब: तब्रिज

ये भी पढ़ें: 'एनिमल' में रणबीर कपूर का अवतार देखकर फैंस को याद आया 'वास्तव' का रघु, वायरल हुई फोटो

अनन्या पांडे को नहीं रहा होश! एक तो पहनी बॉयफ्रेंड की टी-शर्ट, ऊपर से लटक रहा था प्राइस टैग 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन