1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करोड़पति बनने से चूक गए उज्जवल प्रजापति, क्या था एक करोड़ का सवाल?

करोड़पति बनने से चूक गए उज्जवल प्रजापति, क्या था एक करोड़ का सवाल?

 Published : Sep 24, 2024 11:29 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 11:39 pm IST

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में उज्जवल प्रजापति एक ऐसे कंटेस्टेंट बनकर आए, जिन्होंने सोमवार को 50 लाख रुपए जीते थे। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में वह एक करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और उनका करोड़पति बनने का सपना अधूरा रह गया।

kaun banega crorepati 16- India TV Hindi
कौन बनेगा करोड़पति Image Source : X

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'कौन बनेगा करोड़पति 16' दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। केवल कुछ ही कंटेस्टेंट्स 1 करोड़ रुपए के सवाल तक पहुंचने में सफल रहे हैं, लेकिन उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया, जिसमें उज्ज्वल प्रजापत का भी नाम शामिल हो गया है। आज 24 सितंबर के एपिसोड में, राजस्थान के कंटेस्टेंट उज्ज्वल प्रजापत को प्रथम विश्व युद्ध से संबंधित 1 करोड़ रुपए के चुनौतीपूर्ण सवाल का सामना करना पड़ा। वहीं उन्होंने 50 लाख रुपए लेकर केबीसी से जाने का फैसला किया। केबीसी में ऐसे कई सवाल होते हैं, जिनका जवाब नहीं दे पाने से कई लोगों के करोड़पति बनने का सपना टूट जाता है।

करोड़पति बनते-बनते रह गए उज्ज्वल 

उज्ज्वल एक प्रतिभाशाली छात्र है जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने परिवार का भविष्य बेहतर बनाने की इच्छा लेकर इस शो में आए थे। अपनी बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। खेल को आत्मविश्वास और पूरे जोश के साथ शुरू करने उज्ज्वल कई सवालों का जवाब देने के बावजूद, 1 करोड़ रुपए के सवाल का जवाब देने में चूक गए। इसके बाद उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उज्ज्वल को लगा कि इतने पैसे उनके लिए काफी थे। ऐसे में वह सिर्फ एक सवाल के कारण करोड़पति बनते-बनते रह गए। अगर वह इस सवाल का जवाब दे देते तो अगला पड़ाव पार कर करोड़पति बन जाते।

1 करोड़ का सवाल क्या था?

होस्ट अमिताभ बच्चन ने उज्ज्वल से एक रियासत के शासक के बारे में पूछा था, जिसने 1919 में प्रथम विश्व युद्ध के बाद भारत की ओर से वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इसके जवाब में चार विकल्प दिए गए थे।

  1. महाराजा सवाई जय सिंह
  2. निजाम मीर उस्मान अली खान 
  3. नामिद हमीदुल्लाह खान
  4. महाराजा गंगा सिंह

सही जवाब क्या था?

एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब महाराजा गंगा सिंह था। चौथा विकल्प सही था, लेकिन उज्जवल इसका जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने शॉट लेने से पहले ही गेम को क्विट कर दिया, जिसके बाद वे सिर्फ 50 लाख ही जीत पाए। अभी तक केबीसी 16 अपने सीजन के पहले करोड़पति का इंतजार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन