1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC में अमिताभ बच्चन ने 25 लाख के परमाणु समझौते को लेकर पूछा ये सवाल, क्या आपको पता है जवाब

KBC में अमिताभ बच्चन ने 25 लाख के परमाणु समझौते को लेकर पूछा ये सवाल, क्या आपको पता है जवाब

 Published : Oct 27, 2023 09:50 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 09:50 pm IST

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के शुक्रवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने धाकड़ क्षत्राणियां से असैन्य परमाणु सहयोग को लेकर एक कठिन सवाल पूछा। लेकिन धाकड़ क्षत्राणियों ने इसका जवाब चुटकियों में दिया।

Kaun Banega Crorepati 15- India TV Hindi
Kaun Banega Crorepati 15 Image Source : X

नई दिल्ली: 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन चल रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। इस लिस्ट में जसकरन और जसनिल का नाम शामिल है। शुक्रवार को अमिताभ बच्चन के सामने एक नहीं बल्कि 3 कंटेस्टेंट्स की एक टीम साथ थी। क्योंकि शो में इन दिनों पारिवारिक सप्ताह चल रहा है। यहां राजस्थान से 'धाकड़ क्षत्राणियां' सभी ने बड़ी ही समझदारी से जवाब दिए और 50 लाख के सवाल तक जा पहुंचीं। 

12 लाख 50 हजार का सवाल 

इनमें से किस प्रकार के कपड़े का नाम किसी देश की राजधानी के नाम पर रखा गया है?

ऑप्शन्स

A. मस्लिन

B. डमस्क
C. जॉर्जट
D. ब्रोकेड

सही जवाब- B. डमस्क

यह सवाल इतना जटिल था कि तीनों कंटेस्टेंट सकते में आ गईं, लेकिन सूझ-बूझ से आपस में बात करके तीनों ने जवाब दिया डमस्क, जो कि सही जवाब था। 

25 लाख का सवाल 

भारत ने 2008 में किस देश के साथ असैन्य परमाणु सहयोग के लिए '123 समझौता' किया था?

ऑप्शन्स
A. जापान
B. फ्रांस 
C. अमेरिका
D. रूस

सही जवाब- C. अमेरिका

50 लाख का सवाल 

इनमें से किस संगीतकार ने पंडित नेहरू की 'ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी' भाषण से प्रेरित एक रचना के लिए 'बेस्ट इंस्ट्रेमेंटल कम्पोजीशन' का ग्रैमी पुरस्कार जीता था?

ऑप्शन्स
A. चार्ल्स लॉयड 
B. एरिक डॉल्फी
C. जो लोवानो
D. टेड नैश

सही जवाब- D. टेड नैश

अमिताभ बच्चन ने जब यह सवाल पूछा तो तीनों कंटेस्टेंट परेशान नजर आईं। जिसके बाद सभी ने वीडियो कॉल लाइफ लाइन के लिए अनुरोध किया। लेकिन इसके बाद भी हल नहीं निकला तो सभी ने मिलकर गेम छोड़ने का फैसला लिया। लेकिन जाने से पहले नियम के अनुसार एक जवाब चुनने को कहा तो जवाब आया A. चार्ल्स लॉयड, जो कि गलत जवाब था।  

Bigg Boss 17 के 'वीकेंड का वार' में विक्की जैन और अभिषेक पांडे को लगी फटकार, सलमान खान का फूटा गुस्सा

'बिग बॉस 17' ने आते ही पलटी TRP की बाजी, 'अनुपमा', 'ये रिश्ता' और 'तारक मेहता' का हाल हुआ बेहाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन