1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी ने किया टीवी की बहू पर अत्याचार, रुबीना दिलैक की चीख सुनकर छूटी हंसी

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी ने किया टीवी की बहू पर अत्याचार, रुबीना दिलैक की चीख सुनकर छूटी हंसी

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 14, 2022 11:08 am IST,  Updated : Jul 14, 2022 11:08 am IST

'खतरों के खिलाड़ी 12' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज़ किया है। शो का ये प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रुबीना दिलैक और निशांत साथ में स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 12- India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 12 Image Source : INSTAGRAM - COLORSTV

Highlights

  • स्टंट के दौरान रुबीना दिलैक को लगा ज़ोर का झटका
  • रुबीना दिलैक की हालत देख रोहित शेट्टी की छूटी हंसी

Khatron Ke Khiladi 12: 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीज़न लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी और सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन नई-नई खबरें सामने आती रहती हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर फैंस के बीच काफी बज है। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' अपने कंटेस्टेंट्स के चलते चर्चा में बना रहता है। इस बाहर शो में टीवी की कई बहुओं ने भी शिरकत की हैं। लेकिन रोहित शेट्टी की खतरनाक स्टंट्स ने सभी की नाम में दम किया हुआ है। 

दरअसल हाल ही में रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज़ किया है। शो का ये प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रुबीना दिलैक और निशांत साथ में स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टंट में उन्हें ताले खोलने हैं लेकिन उन तालों में करंट है। जैसे ही दोनों तालों को छूते हैं दोनों को ज़ोर का झटका लगता है। इस नज़ारे को देखते हुए पास में खड़े रोहित शेट्टी चाहकर भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना पर्फोर्म करते वक्त ज़ोर से चीखती हैं। रुबीना की चीख पर रोहित की हंसी छूटती है। वहीं निशांत भी स्टंट के दौरान अजीब-अजीब आवाज़े निकालते नजर आ रहे हैं। भले टास्क देखने में मज़ेदार लग रहा हो। लेकिन रुबीना और निशांत ही जानते हैं कि उन्हें करंट का झटका कितनी तेजी से लग रहा है। 

जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता जा रहा है स्टंट और खतरे का डर डबल होता जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स अपनी जी-जान लगातार खेल रहे हैं। सभी फैंस अपने-अपने फेवरेट स्टार को विनर बनते देखना चाहते हैं। वहीं शो के नए-नए प्रोमो फैंस के बीच बज़ बनाए रखने में कामयाब हो रहे हैं।  

ये भी पढ़िए -

Madhu Sapre B'day Special: कभी बोल्ड फोटोशूट से मचाया था देश में बवाल, अब इतनी बदल गईं हैं मधु सप्रे

Bigg Boss 16: सलमान खान की फीस को लेकर फिर मचा शोर, नए सीज़न को होस्ट करने के एक्टर लेंगे इतने करोड़!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन