1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. khatron ke khiladi 13: टास्क के दौरान ऐश्वर्या शर्मा और अर्चना गौतम का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

khatron ke khiladi 13: टास्क के दौरान ऐश्वर्या शर्मा और अर्चना गौतम का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

 Published : Jul 12, 2023 04:09 pm IST,  Updated : Jul 12, 2023 04:09 pm IST

khatron ke khiladi 13: रोहित शेट्टी का पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स और स्टंट को लेकर लाइमलाइट में बना हुआ है। एक्शन से भरपूर रियलिटी टीवी शो 15 जुलाई से शुरू हो रहा है।

khatron ke khiladi 13 Aishwarya Sharma and Archana Gautam worsened condition during the task watch v- India TV Hindi
khatron ke khiladi 13 Image Source : INSTAGRAM

khatron ke khiladi 13: टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट कर रहे है और शो को मजेदार बनने के लिए नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो Khatron Ke Khiladi 13 में आपको इस बार और भी खतरनाक स्टंट देखने को मिलने वाले हैं, जिन्हें देख आपके होश उड़ जाएंगे। 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन का लोगों बेसब्री से इंतजार हैं। हर बार की तरह इस बार भी इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां शो में खौफनाक स्टंट करते नजर आने वाले हैं। इस बार शो में आप शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, रोहिन रॉय, अंजलि आनंद, रैपर डिनो जेम्स, डेजी शाह, रश्मीत कौर, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, सुंदुस मौफकीर, अर्जित तनेजा और शीजान खान को स्टंट करते हुए देखा जाएंगा। 

शो में कंटेस्टेंट्स का हुआ बुरा हाल -

'खतरों के खिलाड़ी 13' का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा के अलावा बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यह वीडियो कलर्स के इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में 'गुम है किसी के प्यार में' की ऐश्वर्या शर्मा उर्फ पाखी और 'बिग बॉस 16' की अर्चना गौतम को टास्क करते हुए देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो में दोनों अलग-अलग तरह के ड्रिक टेस्ट करते नजर आते हैं और फिर फनी फेस बना कर हंसाने लगते हैं। 

टास्क ने कंटेस्टेंट्स का किया बुरा हाल -
बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' और सुपरहिट एक्शन फिल्म के लिए जाने जाते हैं। शो में खतरनाक स्टंट देखने को मिलने वाले हैं। रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' 15 जुलाई से शुरू हो रहा है। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। साथ ही जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो की पूरी शूटिंग केप टाउन में की गई है। 

ये भी पढ़ें-

बॉलीवुड की 3 कल्ट फिल्मों का बनेगा रीमेक, राजेश खन्ना की 'बावर्ची' भी है लिस्ट में

हिमाचल में आई बाढ़ में फंसे Dangerous Ishq के एक्टर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन