1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KKK 13: बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी 13 की ट्रॉफी भी नहीं लगी हाथ! शिव ठाकरे हुए एलिमिनेट

KKK 13: बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी 13 की ट्रॉफी भी नहीं लगी हाथ! शिव ठाकरे हुए एलिमिनेट

 Published : Aug 14, 2023 04:12 pm IST,  Updated : Aug 14, 2023 04:13 pm IST

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ 13' लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बार शो में स्टंट के अलावा कंटेस्टेंट्स के बीच वाद-विवाद भी देखने को मिल रही है। शो से शिव ठाकरे को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रह है।

 Khatron Ke Khiladi 13 Elimination After Big Boss shiv thakare did not get the trophy of kkk 13 evic- India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 13 Image Source : INSTGRAM

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जबरदस्त एडवेंचर और खतरनाक स्टंट देखने को मिल रहा है। शो में इस बार एलिमिनेशन भी बेहद चौंकाने वाले हो रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 से इस हफ्ते शो के सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में से एक को शो बाहर होना पड़ा। रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में रोज खतरनाक स्टंट देखने को मिल रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी ये शो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन में आपको बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स भी देखने को मिले हैं। रोहित शेट्टी जहां इन जानी-मानी हस्तियों को डर से निकलने की कोशिश करते है। तो वहीं दूसरी ओर कंटेस्टेंट्स के साथ स्टंट के पहले खतरनाक प्रैंक भी करते हैं।

रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स की जबरदस्त टक्कर 

'खतरों के खिलाड़ी 13' में इस हफ्ते एलिमिनेशन के साथ ही एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है। शो में रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स सो को जीतने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि सभी को साथ में स्टंट करना होगा और अगर वो ये स्टंट जीत जाते हैं तो इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। वहीं, अगर वो हार गए तो किसी एक को शो से बाहर होना होगा। कंटेस्टेंट्स ने मिलकर सबके साथ स्टंट पूरा करने की कोशिश की, लेकिन रोहित शेट्टी को नहीं हरा पाए।

नो एलिमिनेशन 
रोहित शेट्टी ने एलिमिनेशन में जानवरों और करंट के झटकों से जुड़ा एक टास्क ऐश्वर्या शर्मा और शिव ठाकरे को दिया। शिव ने टास्क को 11 मिनट 46 सेकेंड में पूरा किया। वहीं, एश्वर्या शर्मा ने 10 मिनट 3 सेकेंड में पूरा कर जीत गई। 'बिग बॉस 16' के रनर-अप रहे शिव, स्टंट हार गए और फैंस की उम्मीद भी टूट गई। इस बीच रोहित शेट्टी ने सबको चौंकाते हुए खुलासा किया कि इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स खुशी से नाचने लगे। इस शो में अंजुम फकीह की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss OTT 2 जीतने वाले कंटेस्टेंट को मिलेगा इतना बड़ा कैश प्राइज, हो जाएगा मालामाल!

Khatron Ke Khiladi 13: कंटेस्टेंट्स के साथ रोहित शेट्टी ने किया धमाल, देखें वायरल वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन