1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 13 को मिले अपने 8 फाइनलिस्ट, रोहित शेट्टी ने इन 6 को किया एलिमिनेट

Khatron Ke Khiladi 13 को मिले अपने 8 फाइनलिस्ट, रोहित शेट्टी ने इन 6 को किया एलिमिनेट

 Published : Jun 23, 2023 06:29 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 06:29 pm IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' अब अपने अंजाम के करीब पहुंच चुका है। शो के 8 फाइनलिस्ट के नाम सामने आ चुके हैं।

Khatron Ke Khiladi 13- India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 13 Image Source : INSTAGRAM

Khatron Ke Khiladi 13: स्टंट और एडवेंचर लवर्स के लिए रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार है। शो इन दिनों शूटिंग के दौर में चल रहा है। हर साल शो पूरा होने के बाद ही इसे टेलीकास्ट किया जाता है। केपटाउन में शो की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में शो से जुड़ी खबरें शूटिंग के दौरान से आती रहती हैं। अब ऐसी ही खबर आई है कि 'खतरों के खिलाड़ी' को छह कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन के बाद अपने टॉप 8 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। ये 8 कंटेस्टेंट ही फाइनल को जीतकर ट्रॉफी के दावेदार बनेंगे। 

शो से इन 6 का कटा पत्ता 

रोहित शेट्टी के शो के टीवी पर आने से पहले ही इसकी कई खबरें बाहर आ चुकी हैं। अब खबर है कि काफी कम समय में ही शो से पूरे 6 कंटेस्टेंट का पत्ता कट चुका है उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'खतरों के खिलाड़ी 13' से अब तक जो कंटेस्टेंट बाहर हुए हैं उनमें अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, डेजी शाह, नायरा बनर्जी के नाम शामिल हैं।

इन 8 में होगी फाइनल की जंग  

अब छह कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन के बाद शो को टॉप 8 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। शो की तकरीबन 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी की जा चुकी है। वहीं अब 8 फाइनलिस्ट के नाम भी सामने आ चुके हैं। बचे हुए 8 कंटेस्टेंट में रश्मीत कौर, सौंदुस मौफकीर, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, शीजान खान, डिनो जेम्स, अर्जित तनेजा और शिव ठाकरे के नाम शामिल हैं।

राम चरण और उपासना ने दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक, नन्हे मेहमान संग दिए पोज

आपको बता दें कि शो में कुछ कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद मुकाबला काफी तगड़ा हो जाएगा। शो अगले महीने ऑनएयर होने की खबरें सामने आ रही हैं। 

बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा को इस शख्स ने बताया 18 साल की लड़की, जानिए क्या है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन