1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कंटेस्टेंट्स की निकलेगी हीरोगिरी, रोहित शेट्टी ने स्टंट में किया बड़ा फेरबदल

'खतरों के खिलाड़ी 14' में कंटेस्टेंट्स की निकलेगी हीरोगिरी, रोहित शेट्टी ने स्टंट में किया बड़ा फेरबदल

 Published : Jul 25, 2024 08:08 am IST,  Updated : Jul 25, 2024 08:08 am IST

'खतरों के खिलाड़ी 14' में कंटेस्टेंट्स एक बार फिर खतरनाक स्टंट और टास्क करते नजर आने वाले हैं। वहीं मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो को लेकर रोहित शेट्टी ने जबरदस्त खुलासा किया है, जिसे सुन आप भी खुशी से झूम उठेंगे।

Khatron Ke Khiladi 14- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 14 Image Source : INSTAGRAM

'खतरों के खिलाड़ी 14' जल्द ही शुरू होने वाला है, लेकिन इसके पहले ही सो को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। इस शो की हर छोटी-बड़ी अपडेट मेकर्स दर्शकों के साथ शेयर कर रहे हैं। इस बीच अब 10 साल से इस शो को होस्ट कर रहे रोहित शेट्टी ने स्टंट और कंटेस्टेंट्स को लेकर शानदार खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आपकी खुशी दोगुनी होने वाली है। खतरनाक स्टंट से भरा खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के साथ कुछ ही दिनों में हाजिर होने वाला है। नए सीजन को देखने के लिए फैंस काफी बेताब भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स को बेखौफ अंदाज देखा जा सकता है।

रोहित शेट्टी के शो में कंटेस्टेंट्स दिखाएंगे हीरोगिरी

'खतरों के खिलाड़ी 14' में नए चेहरे फिर कंटेस्टेंट्स बन छाने को तैयार हैं। शो में नया धमाका देखने को मिलेगा, लेकिन इस बार खतरनाक नहीं बल्कि बहुत ही ज्यादा दर्दनाक टास्क और स्टंट दिखाई देने वाले हैं जिन्हें देख आपकी भी रूह कांपने वाली है। रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा करने के बाद अब एक और खुलासा किया है। फिल्म मेकर्स रोहित ने मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के स्टंट के बारे में बताया है कि इस बार पुराने स्टंट को रिपिट नहीं किया जाएगा और कंटेस्टेंट्स को अपनी हीरोगिरी भी दिखाने का मौका मिलेगा।

खतरों के खिलाड़ी 14 में आएंगे ये ट्विस्ट

एएनआई से बातचीत में रोहित शेट्टी ने बताया कि इस बार के सीजन से फैंस जो उम्मीद लगा लगा रहे हैं क्या वो इस बार भी सच होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार शो में कई नए स्टंट देखने को मिलने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स तो नए होंगे ही, साथ ही लेकेशन भी नई है और स्टंट भी धांसू होने वाले हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 14' को रोमानिया में शूट किया गया है। रोहित शेट्टी ने आगे बताया कि शो में कंटेस्टेंट्स की सेफ्टी का खास ध्यान रखा जाएगा। यह उनकी टॉप प्रायरिटी लिस्ट में शामिल है। इस बार शो में 80-90 प्रतिशत नए स्टंट रखे गए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन