1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खतरों के खिलाड़ी 14' में स्नेक टास्क के दौरान इस कंटेस्टेंट का हुआ बुरा हाल, चीखते-चिल्लाते आया नजर

'खतरों के खिलाड़ी 14' में स्नेक टास्क के दौरान इस कंटेस्टेंट का हुआ बुरा हाल, चीखते-चिल्लाते आया नजर

 Published : Jul 20, 2024 02:19 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 02:19 pm IST

'खतरों के खिलाड़ी 14' के अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट और टास्क करते दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें केदार आशीष मेहरोत्रा को स्नेक टास्क के दौरान दर्द से तड़पते देख सकते हैं।

khatron ke khiladi 14 snake task- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 14 Image Source : INSTAGRAM

'खतरों के खिलाड़ी 14' एक ऐसा स्टंट रियलिटी शो है जो अच्छे अच्छों की हालत खराब कर सकता है। इस शो के हर सीजन में कई अलग-अलग तरह के खतरनाक टास्क और स्टंट देखने को मिलते रहते हैं। वहीं रोहित शेट्टी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 14 के अपकमिंग एपिसोड का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंटेस्टेंट केदार आशीष मेहरोत्रा सांप का टास्क करते वक्त चीखते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं बाकी खिलाड़ी उनका हौसला बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।

स्नेक टास्क में इस कंटेस्टेंट का हुआ बुरा हाल

'खतरों के खिलाड़ी 14' के नए प्रोमो वीडियो में केदार आशीष मेहरोत्रा को स्नेक टास्क के दौरान जोर-जोर से चीखते देख सभी कंटेस्टेंट्स एक्टर को हंसाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। वहीं कुछ टास्क को पूरा करने के लिए आशीष मेहरोत्रा का हौसला बढ़ाते हैं। वीडियो में आशीष मेहरोत्रा भगवान भोलेनाथ का नाम लेते हुए टास्क करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्हें इस दौरान दर्द से तड़पते हुए भी देखा जा सकत है।

दर्द से तड़पते दिखे केदार आशीष 

सोशल मीडिया पर 'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स ने कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सांपों के बीच होगा केदार आशीष का ऐसा स्टंट, हम गारंटी देते हैं कि आप दंग रह जाएंगे। स्नेक टास्क देखिये #खतरों के खिलाड़ी14, 27 जुलाई से हर शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे सिर्फ #कलर्स और @officialjiocinema पर।' सोशल मीडिया पर केदार आशीष को टास्क दौरान इस तरह दर्द झेलता देख सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कंटेस्टेंट्स का होगा बुरा हाल

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जल्द ही अपने नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। शो के शुरू होने से पहले, मेकर्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए इस साल के कंटेस्टेंट्स के खतरनाक स्टंट करते हुए कई प्रोमो शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन