1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रोहित शेट्टी ने किया 'खतरों के खिलाड़ी 15' सेमी फिनाले की डेट का ऐलान, टॉप 5 में जगह बनाने के लिए कंटेस्टेंट्स में होगी जंग

रोहित शेट्टी ने किया 'खतरों के खिलाड़ी 15' सेमी फिनाले की डेट का ऐलान, टॉप 5 में जगह बनाने के लिए कंटेस्टेंट्स में होगी जंग

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 21, 2026 01:20 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 01:22 pm IST

रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेनी फिनाले की डेट का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने शो में बचे हुए, 8 कंटेस्टेंट्स को आखिरी मौका दिया है कि वह टॉप 5 में अपनी जगह बना सके।

Rohit Shetty- India TV Hindi
रोहित शेट्टी Image Source : INSTAGRAM/@ITSROHITSHETTY

रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सेमी फाइनल की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस का उत्साह बढ़ गया है क्योंकि शो अब अपने ग्रैंड फाइनल के करीब पहुंच रहा है। अगले हफ्ते बचे हुए आठ कंटेस्टेंट टॉप 5 में जगह बनाने के लिए कई मुश्किल और जबरदस्त स्टंट्स का सामना करेंगे। जैसे-जैसे मुकाबला हर स्टेज पर मुश्किल होता जा रहा है। कंटेस्टेंट को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपनी शारीरिक और मानसिक सीमाओं से आगे बढ़कर प्रदर्शन करना होगा। इस हफ्ते जैस्मिन भसीन शो से बाहर हो गई हैं।

खतरों के खिलाड़ी 15 का सेमी फिनाले कब होगा

'खतरों के खिलाड़ी 15' का सेमी फिनाले अगले हफ्ते 26 और 27 सितंबर होगा। सेमी फाइनल सभी आठ कंटेस्टेंट के लिए एक अहम पड़ाव होगा, क्योंकि मुकाबले में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट ही आगे बढ़ पाएंगे। आने वाले चैलेंज में उनकी हिम्मत, ताकत, सहनशक्ति और दबाव में शांत रहने की क्षमता की परीक्षा होगी। टॉप 5 में जगह बनाने के बाद फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगे। 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी जीतने के लिए 5 टॉप फाइनलिस्ट में कड़ा मुकाबला होगा, जिसके बाद रोहित शेट्टी अपने शो के विनर का खुलासा करेंगे। सेमी फिनाले में दर्शक जबरदस्त एक्शन, चौंकाने वाले ट्विस्ट और इमोशनल पलों की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि कंटेस्टेंट फाइनल रेस में अपनी जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे।

खतरों के खिलाड़ी 15 सेमी फिनाले में कंटेस्टेंट्स में होगी जंग

रोहित शेट्टी के सबसे पॉपुलर टीवी शो में अब 8 कंटेस्टेंट्स करण वाही, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, फराना भट्ट, ओरी और रूहानिका धवन में जंग होगी। इनमें से कोई 5 ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' के फिनाले की रेस में शामिल होंगे। शो से विशाल आदित्य सिंह, गौरव खन्ना, शगुन शर्मा, अविका गौर और जैस्मीन भसीन बाहर हो चुके हैं।

जैस्मिन भसीन खतरों के खिलाड़ी 15 से हुई बाहर

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के 'रिवेंज वीक' ने खूब सुर्खियां बटोरीं, क्योंकि इसमें कंटेस्टेंट्स ने कई तरह के स्टंट किए। ऊंचाई वाले चैलेंज से लेकर इलेक्ट्रिक स्टंट तक, सेलिब्रिटीज ने केप टाउन में टास्क करते हुए अपना डेयरडेविल अंदाज दिखाया। जैस्मिन भसीन 'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर हो गई हैं, क्योंकि वह 'रैट स्टंट' नहीं जीत पाईं। रुहानिका धवन ने जैस्मिन को हरा दिया, जिससे वह कॉम्पिटिशन से बाहर हो गईं।

ये भी पढ़ें - गौरव खन्ना ने रुहानिका के लिए छोड़ा 'खतरों के खिलाड़ी 15', टीवी सुपरस्टार ने क्यों दिया बलिदान?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन