1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'खतरों के खिलाड़ी' के वो यादगार पल जो रोहित शेट्टी के शो को बनाते हैं धमाकेदार

'खतरों के खिलाड़ी' के वो यादगार पल जो रोहित शेट्टी के शो को बनाते हैं धमाकेदार

 Published : Aug 26, 2024 10:51 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 10:51 pm IST

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' दर्शकों के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक बन चुका है। इस शो के खतरनाक स्टंट, फनी टास्क और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स ही इसके हर एपिसोड को यादगार बनाते हैं।

Khatron Ke Khiladi- India TV Hindi
'खतरों के खिलाड़ी' क्यों है रोहित शेट्टी का बेस्ट शो Image Source : X

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' एक और सीजन के साथ वापस आ गया है और इस बार भी ये शो टीआरपी में धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कुछ यादगार पल तेजी से वायलर हो रहे हैं। रोहित शेट्टी और प्रतियोगियों ने इस बार शो की शूटिंग रोमानिया में की है। 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 14 में अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, कृष्णा श्रॉफ, करण वीर मेहरा, नियति फतनानी, शालीन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, गश्मीर महाजनी और केदार आशीष मेहरोत्रा ​​​​के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। 2008 में शुरू हुआ 'खतरों के खिलाड़ी' अपने खतरनाक और आनोखे स्टंट के लिए चर्चा का विषय रहा है, जिसका हर सीजन लोगों को बहुत पसंद आया है। आज हम आपको पिछले कुछ सालों से धूम मचा रहे इस रियलिटी शो के कुछ आइकॉनिक स्टंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

चॉपर स्टंट

खतरों के खिलाड़ी में कई स्टंट हवा में होते हैं, लेकिन हर सीज़न में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे आम लेकिन खतरनाक प्रॉप चॉपर है। यह खास स्टंट बेहद जोखिम भरा होता है। स्टंट में सभी झंडों को इकट्ठा करने के बाद ऊंचाई से पानी में कूदना होता है।

रस्सी पर चलना
सीजन के सबसे रोमांचक स्टंट में से एक रस्सी पर चलना था जो आपको अपने पार्टनर के साथ करना होता है, जिसमें एक खिलाड़ी को ऊपर लटका दिया जाता है, जबकि दूसरे को रस्सी पर चलते हुए लटके हुए खिलाड़ी के साथ स्टंट पूरा करना होता है।

कंटेस्टेंट बने मुर्गियों का खाना
'खतरों के खिलाड़ी 8' में, हमने एक बहुत ही अजीबोगरीब टास्क देखा था, जिसे देख आप भी हंसने लगेंगे। ये फनी टास्क रवि दुबे और लोपामुद्रा राउत ने एलिमिनेशन से बचने के लिए किया था, जिसमें उन्हें मुर्गी के चारे में लपेटा गया था। 

शरीर पर मोम गिराना
खतरों के खिलाड़ी में सबसे कष्टदायी स्टंट में से एक मोम का स्टंट था। सभी प्रतिभागियों को एक सतह पर लेटना था, जिसके बाद जलती हुई मोमबत्तियों से उनके शरीर पर मोम टपकाया जाता था। तेजस्वी प्रकाश ने इस स्टंट को जीता था।

मगरमच्छ से मुठभेड़
यह चुनौती सभी सीजन में सबसे भयावह स्टंट में से एक रही है, जहां खिलाड़ियों को तीन मगरमच्छों और 10 बेजान मुर्गियों के साथ एक कमरे में बंद कर दिया जाता है।

गैस चैंबर चैलेंज
'खतरों के खिलाड़ी 11' के सबसे खतरनाक स्टंट में एक ये भी है। खिलाड़ियों को एक लाल पाइप वाले कमरे में एंट्री करना होता है जहां आंसू गैस छोड़ी जाती है। गैस के कारण सभी को सांस लेने में परेशानी होती है। शिविन नारंग उन मशहूर हस्तियों में से एक थे जिन्होंने ये स्टंट जीता था।

कांच के तख्ते पर चलना
शीजान खान और अर्चना गौतम ने इस बेहद जोखिम भरे स्टंट को किया था। हवा पर लटकी हुई एक कांच की तख्ती पर उन्हें चलना था। शीजान ने बिना किसी सहारे के अर्चना को अपने कंधों पर उठा कर स्टंट किया था। वहीं कंधों पर बैठी अर्चना को झंडों लेना था। डर लगने के बावजूद, शीजान और अर्चना ने स्टंट जीत लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन