1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KKK 12 : कभी इस एक्ट्रेस से बात तक नहीं करती थीं शिवांगी जोशी, अब दोनों बन गई हैं बेस्ट फ्रेंड्स !

KKK 12 : कभी इस एक्ट्रेस से बात तक नहीं करती थीं शिवांगी जोशी, अब दोनों बन गई हैं बेस्ट फ्रेंड्स !

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 22, 2022 02:24 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 04:12 pm IST

ये पहली बार है जब शिवांगी जोशी किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी है। इससे पहले उन्होंने ऐसा कोई शो नहीं किया। शिवांगी लंबे वक्त से टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं।

Shivangi -Jannat- India TV Hindi
Shivangi -Jannat Image Source : INSTA - SHIVANGIJOSHI18/JANNATZUBAIR29

Highlights

  • शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर रहमानी के बीच बात-चीत थी बंद
  • 'खतरों के खिलाड़ी 12' के सेट पर दोनों बनी बेस्ट फ्रेंड्स

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग में बिज़ी चल रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। शिवांगी आए दिन अपने फैंस के लिए साउथ अफ्रीका से अपनी तस्वीर और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

ये पहली बार है जब शिवांगी जोशी किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी है। इससे पहले उन्होंने ऐसा कोई शो नहीं किया। शिवांगी लंबे वक्त से टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं। यूं तो एक्ट्रेस ने कई सीरियल में काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से मिली थी। इस शो में एक्ट्रेस ने लगभग 6 साल तक काम किया। 

शिवांगी और उनके को-स्टार मोहसिन खान की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक इस जोड़ी को फैंस का हमेशा प्यार मिला। शिवांगी कभी किसी झगड़े या फिर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार नहीं हुईं। लेकिन एक वक्त था जब उनकी टीवी की एक एक्ट्रेस के साथ अनबन की खबरें सामने आई थीं। जिसके चलते एक्ट्रेस ने उनसे बात तक करना पसंद नहीं किया था। 

अब वही एक्ट्रेस उनकी अच्छी दोस्त बन गई है। हम बात कर रहे हैं जन्नत जुबैर रहमानी की। सही सुना आपने आजकल आप इन दोनों एक्ट्रेसस की कई वीडियोज़ देख रहे होंगे। दोनों फिलहाल  ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के लिए शूटिंग कर रही हैं।

लेकिन शिवांगी और जन्नत एक वक्त पर एक-दूसरे से बात तक नहीं करती थीं। इस बात का खुलासा खुद शिवांगी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।  शिवांगी जोशी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि -  हम दोनों के बात न करने के पीछे कुछ खास वजह नहीं थी लेकिन हम एक-दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे। 

ये भी पढ़िए

Anupamaa 22 June 2022: किंजल के बच्चे की बची जान, बरखा की बातों में आकर अनुज करेगा अनुपमा को बच्चों से दूर?

क्या फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान कर रहे हैं एक दूसरे को डेट? वीडियो वायरल

Mika Di Vohti Update: शो के पहले ही दिन इस हसीना को दिल दे बैठे मीका सिंह, सिंगर का दिखा रोमांटिक अंदाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन