1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'लाफ्टर शेफ्स 3' में इस पुराने कंटेंटेस्ट की होगी एंट्री, देख कृष्णा अभिषेक के उड़ेंगे होश

'लाफ्टर शेफ्स 3' में इस पुराने कंटेंटेस्ट की होगी एंट्री, देख कृष्णा अभिषेक के उड़ेंगे होश

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Dec 26, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Dec 26, 2025 04:27 pm IST

'लाफ्टर शेफ्स 3' में राहुल वैद्य की वापसी हो गई है, जिन्हें देख कृष्णा अभिषेक के होश उड़ गए। वहीं, सेट पर बाकी सभी लोग उनका भव्य स्वागत करते नजर आ रहे हैं।

RAHUL VAIDYA- India TV Hindi
'लाफ्टर शेफ्स 3' में इस पुराने कंटेंटेस्ट की होगी एंट्री Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV

लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 3 में एक पुराने कंटेंटेस्ट की वापसी हुई है, जिसकी वजह से कृष्णा अभिषेक परेशान दिखाई दिए। राहुल वैद्य कुकिंग बेस्ड शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में वापस आ गए हैं और शानदार एंट्री कर फिर से सभी को खुश कर दिया है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राहुल शो में नाचते हुए एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। राहुल वैद्य की वापसी की घोषणा सुनते ही कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा और अली गोनी अपनी खुशी को रोक नहीं पाए और उन्हें दौड़कर गले लगा लिया। वहीं, कृष्णा अभिषेक सिंगर को देख नाखुश नजर आए।

इस शख्स की एंट्री से दुखी हुए कृष्णा अभिषेक

शो के अंदर एंट्री करते ही राहुल वैद्य ने अपने दोस्त अली गोनी को गले लगाया। वे अली की बाहों में कूद पड़े और उन्होंने भी खुशी-खुशी उन्हें गोद में उठा लिया। यह सब देख कृष्णा हौरान हो जाती है और गुस्से में इधर-उधर देखने लगता है, जबकि सेट पर उनका स्वागत करने के लिए डोल बजाए जाते हैं। एक तरफ, जहां कृष्णा इस वापसी से नाखुश देखे वहीं, उनकी पत्नी कश्मीरा शाह सिंगर राहुल का वेलकम करते दिखाई दीं। पहले सीजन में राहुल वैद्य की जोड़ी एक्टर अली गोनी के साथ थी।

करण कुंद्रा के दोस्त की भी होगी वापसी

कुछ दिनों पहले लाफ्टर शेफ्स 3 के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया था, जिसमें अर्जुन बिजलानी की तस्वीर देख करण कुंद्रा खुश हो जाते हैं और तेजस्वी हैरान हो जाती है। आगे कृष्णा अभिषेक कहते हैं, 'ये तो ट्रेलर आया है अभी तो पूरी फिल्म आना बाकी है।' यह सुनते ही करण खुश हो जाते हैं और कहते हैं, 'मेरा दोस्त आने वाला है।' हालांकि, इस पुराने कंटेंटेस्ट की एंट्री को लेकर अभी तक कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

इन कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहा कड़ा मुकाबला

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में इस साल तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, ईशा मालवीय, अली गोनी, जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, कृष्ण अभिषेक, कश्मीरा शाह, समर्थ जुएल, विवियन डीसेना और ईशा सिंह हैं, जिनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रहीं। वहीं भारती सिंह शो होस्ट कर रहीं और हरपाल सिंह सोखी शेफ जज हैं। बता दें कि इसमें सेलिब्रिटीज जोड़ियां खाना बनातीं और हर हफ्ते एक नए चैलेंज का सामना करते हैं।

ये भी पढे़ं-

बांग्लादेश में हिंदू शख्स को जिंदा जलाने पर भड़के सितारे, जाह्नवी कपूर बोलीं- यही पाखंड हमें तबाह कर देगा

कियारा आडवाणी ने बेटी संग मनाया पहला क्रिसमस, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन