1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kusha Kapila Divorce: फेमस यूट्यूबर ने शादी के 6 साल बाद पति से लिया तलाक, लिखा इमोशनल नोट

Kusha Kapila Divorce: फेमस यूट्यूबर ने शादी के 6 साल बाद पति से लिया तलाक, लिखा इमोशनल नोट

 Published : Jun 27, 2023 12:21 pm IST,  Updated : Jun 27, 2023 12:21 pm IST

Kusha Kapila Divorce: फेमस यूट्यूबर कुशा कपिला पति जोरावर सिंह आहलुवालिया से अलग हो गई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है।

kusha kapila took divorce from husband Zorawar Singh Ahluwalia actress share emotional note- India TV Hindi
Kusha Kapila Divorce Image Source : INSTAGRAM

Kusha Kapila Divorce: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फेमस यूट्यूबर कुशा कपिला किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। Kusha Kapila ने फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दी है, जिसे सुन आपको भी झटका लगाने वाला है। कुशा कपिला ने 6 साल पहले जोरावर सिंह आहलुवालिया से शादी की थी और अब शादी के 6 साल बाद वो पति Zorawar Singh Ahluwalia से अलग हो गई है। इस फैसले में दोनों की सहमति थी। कुशा ने सोशल मीडिया के जरिए ही इसकी जानकारी दी है और इस फैसले के बारे में जानकर उनके फैंस चौक गए हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन बहुत पंसद हैं। कुशा कपिला ने इमोशनल नोट भी इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। 

कुशा कपिला ने शेयर किया इमोशनल नोट -

कुशा कपिला ने ये जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुआ लिखा - 'जोरावर और मैं आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं.. ये फैसला लेना हमारे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन ये फैसला हमने बहुत सोच समझ कर लिया है। हमने एक साथ बहुत अच्छे पल बिताए हैं और एक दूसरे का हमेशा सपोर्ट किया है। फिलहाल लाइफ के इस फेज में हमारा ये फैसला सही है। कुशा कपिला ने बताया कि वो शादी के 6 साल बाद अपने पति से अलग हो गई हैं।'

कुशा कपिला ने वेब सीरीज में भी काम किया है -
बता दें कि कुशा न सिर्फ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं बल्कि कई वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। कुछ वक्त पहले कुशा को कपिल शर्मा के शो पर देखा गया था। जहां उन्होंने अपनी लाइफ के स्ट्रगल और पति से जुड़ी कई बातें शेयर की थी।फेमस यूट्यूबर कुशा ब्रांड एंडोर्समेंट और YouTube चैनल से हर महीने लाखों रुपए कमाती हैं। 

ये भी पढ़ें-

BB OTT 2: शो में इस कंटेंस्टेंट ने आकांक्षा पुरी से किया ऐसा सवाल, वीडियो देखकर आप भी शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी

2023 में ये बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी खलबली, देखें लिस्ट

Fawad Khan: एक्टर ने अपनी हेल्थ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनाई आपबीती

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन