1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण की जिंदगी में दूसरी महिला, बेवफाई से टूटा नंदिनी का दिल, क्या होगा तुलसी का फैसला?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण की जिंदगी में दूसरी महिला, बेवफाई से टूटा नंदिनी का दिल, क्या होगा तुलसी का फैसला?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 21, 2026 08:13 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 08:13 pm IST

स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है। तुलसी के सामने करण का बड़ा सच सामने आने वाला है, जो तुलसी को ही नहीं पूरे परिवार को हिलाकर रख देगा।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2- India TV Hindi
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 Image Source : JIOHOTSTAR

स्मृति ईरानी स्टारर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लगातार चर्चा में बना हुआ है। आए दिन सीरियल में नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। अब कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसने अभी से दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो नंदिनी की जिंदगी में बड़ा तूफान आ चुका है। नंदिनी को अब तक शक था कि करण उसे धोखा दे रहा है और इसी शक में वह करण का पीछा करते-करते वहां तक पहुंच गई, जहां वो किसी और औरत से मिल रहा था।

नंदिनी को सताई बेटी की चिंता

करण का सच पता चलते ही नंदिनी का दिल टूट जाता है और वह घर आकर तुलसी को सारी सच्चाई बताती है और फूट-फूटकर रोने लगती है। नंदिनी को सबसे ज्यादा अपनी बेटी की चिंता सता रही है। उसे लगता है कि अगर ये सच उसकी बेटी को पता चलेगा तो इसका उस पर क्या असर होगा? तुलसी रोती हुई नंदिनी को संभालती है और उसे विश्वास दिलाती है कि अगर करण ने कुछ गलत किया है तो वो अपनी ममता को किनारे रखकर उसका साथ देगी।

करण बोलेगा झूठ

करण जैसे ही घर वापस आता है, तुलसी उससे पूछती है कि वो कहां गया था? करण कहता है कि वो वकील से मिलने मालाबार हिल गया था। इसके बाद तुलसी जब करण से उस औरत के बारे में पूछती है, जिससे वो मिल रहा होता है तो करण जवाब में कहता है कि वो उसके दोस्त की पत्नी है। यही नहीं, वो तुलसी की झूठी कसम तक खा लेता है और दावा करता है कि उस औरत से उसका कोई संबंध नहीं है। मगर तुलसी समझ जाती है कि करण उससे झूठ बोल रहा है। दूसरी तरफ मुन्नी की सक्सेस देखने के बाद ऋतिक खुद को लूजर समझने लगता है।

मुन्नी-ऋतिक के रिश्ते में नई परेशानी

मुन्नी, ऋतिक को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन उसे लगता है कि सब कुछ होने के बाद भी वह सफल नहीं हो पाया। इसी के साथ दोनों के रिश्ते में नया ट्विस्ट आने वाला है। इस बीच शो में नई एंट्री भी हो चुकी है, जिसके साथ तुलसी के बेटे करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। बता दें, शो में परख मदान ने करण की गर्लफ्रेंड बनकर एंट्री ली है, जो लंबे समय से एक्टिंग इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। परख को इंडस्ट्री में 20 साल हो चुके हैं। उन्होंने 2006 में 'साथी रे' से एक्टिंग डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण के बाद एक और हसीना ने दी गुडन्यूज, दूसरी बार बनने वाली हैं मम्मी, टेस्ट किट के साथ दी खुशखबरी

आ गई 'आवारापन 2' की रिलीज डेट, सनी देओल की 'लाहौर 1947' से टकराएगी इमरान हाशमी की फिल्म! खूबसूरत हसीना संग जमेगी जोड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन