1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दीपिका पादुकोण के बाद एक और हसीना ने दी गुडन्यूज, दूसरी बार बनने वाली हैं मम्मी, टेस्ट किट के साथ दी खुशखबरी

दीपिका पादुकोण के बाद एक और हसीना ने दी गुडन्यूज, दूसरी बार बनने वाली हैं मम्मी, टेस्ट किट के साथ दी खुशखबरी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 21, 2026 07:21 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 07:21 pm IST

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, जिसने एक्ट्रेस के फैंस को हैरान कर दिया। अब दीपिका के बाद एक और हसीना ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है।

puja banerjee- India TV Hindi
दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं पूजा बनर्जी। Image Source : INSTAGRAM/@BANERJEEPUJA

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको चौंका दिया और अब उनके बाद एक और स्टार कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। टीवी जगत के मशहूर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने फैंस को हाल ही में बताया कि वह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। पूजा बनर्जी ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाते हुए वह फैंस के साथ गुड न्यूज साझा करती दिखीं। इस वीडियो में पूजा बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं। इससे पहले पूजा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह उन पलों को साझा करती दिखीं, जब उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया था।

दूसरी बार मां बनने वाली हैं पूजा बनर्जी

पूजा बनर्जी ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए भी फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। बता दें, पूजा और कुणाल का एक बेटा है, जिसका नाम कृषिव है। अब एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं, जिसे लेकर वह और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। पूजा और कुणाल ने अपने व्लॉग में भी नई जर्नी को लेकर खुशी जाहिर की और उन बदलावों के बारे में भी बताया जो वह महसूस कर रहे हैं। पूजा ने बताया कि इस खुशखबरी के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई है। इसी के साथ उन्होंने गुड न्यूज पर अपने परिवार का रिएक्शन भी साझा किया।

पूजा बनर्जी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

पूजा बनर्जी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शीशे के सामने खड़े होकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जैसे ही पूजा ने ये पोस्ट शेयर किया, फैंस और सेलेब्स ने बधाई देना शुरू कर दिया। मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा- 'बधाई हो'। श्रद्धा आर्या ने लिखा- 'मुबारक हो माय लव।' मुनीषा खटवानी ने क्लैपिंग इमोजी के साथ बधाई दी और खुशी जाहिर की। वहीं एक्ट्रेस के फैंस भी कमेंट के जरिए उन पर और उनके होने वाले बेबी पर प्यार बरसा रहे हैं।

1 बेटे के माता-पिता हैं पूजा-कुणाल

बता दें, पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं। अब कपल परिवार में एक और सदस्य का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अप्रैल 2020 में शादी की थी और फिर 15 नवंबर, 2021 को उन्होंने बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत टीवी शो  'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' से हुई थी, जिसके बाद लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

ये भी पढ़ेंः दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच काम में जुटीं दीपिका पादुकोण, पुनीत मल्होत्रा ने दिखाई झलक, फैन बोले- 'मिसेज धुरंधर ग्लो कर रही हैं'

आ गई 'आवारापन 2' की रिलीज डेट, सनी देओल की 'लाहौर 1947' से टकराएगी इमरान हाशमी की फिल्म! खूबसूरत हसीना संग जमेगी जोड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन