'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है, जिसकी वजह से तुलसी और मिहिर एक बार फिर से अलग हो जाएंगे। वहीं कहानी में एक और हैरान करने वाला मोड़ आने वाला है, जब नोयना की आखिरी इच्छा से घर में हलचल मच जाएगी। इसी दौरान, कोर्ट रूम ड्रामा भी देखने को मिलने वाला है। जी हां, ऋतिक को अपनी बेटी टिम्सी की कस्टडी मिली जाती है और वह यह खुशखबरी सभी को देता है। हालांकि, आने वाले एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल नाटक होने वाला है, जिसका टीआरपी पर जबरदस्त असर देखने को मिलने वाला है।
ऋतिक को मिली टिम्सी की कस्टडी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आगे देखने को मिलेगा कि कैसे मिहिर कोर्ट में माता-पिता के बारे में गौतम की दिल को छू लेने वाली स्पीच से खुश हो जाता है और चुपके से इशारों में उससे रुकने के लिए कहता है। जज अपना फैसला सुनाती हैं। हालांकि, एक बच्चे को सबसे ज्यादा मां की जरूरत होती है, लेकिन मिताली खुद को एक अच्छी मां साबित करने में नाकाम रही है और टिम्सी की पूरी कस्टडी ऋतिक को दे दी जाती है। वीरानी परिवार जश्न मनाता है। ऋतिक पूरी ईमानदारी के साथ गौतम का शुक्रिया अदा करता है और मिहिर उससे कहता है कि उसने परिवार को बिखरने से बचा लिया है।
मिहिर की जिंदगी में तुलसी की हुई वापसी
इससे पहले कि सब लोग अच्छे से खुश हो पाते हैं। उसी वक्त घर में तमाशा शुरू हो गया। जश्न के बीच मिहिर को एक फोन आता है और वह सबको इकट्ठा करके उन्हें एक सरप्राइज के लिए घर ले आता है। गौतम अंदर आता है तो देखता है कि दामिनी और नकुल उसका इंतजार कर रहे हैं। यह मिलन बहुत ही प्यार भरा और भावुक कर देने वाला होता है। दामिनी गौतम से कहती है कि वे शांतिनिकेतन वापस आ गए हैं और वे परिवार के साथ रहना चाहते हैं। इसके लिए बस एक फोन कॉल की जरूरत है। नकुल गौतम से कहता है कि यह सरप्राइज असल में उसके लिए नहीं है। यह दादू की तरफ से दादी मां के लिए एक तोहफा है। मिहिर गौतम से उसकी मां की खातिर घर वापस आने के लिए कहता है और गौतम मान जाता है। तुलसी शांतिनिकेतन लौटती है और आरती के साथ उसका स्वागत किया जाता है।
तुलसी के सच का हुआ खुलासा
किचन में काम करते समय तुलसी को थोड़ी चोट लग जाती है और वह डॉक्टर के पास जाती है। हॉस्पिटल में वह नोयना को खांसते हुए देखती है, जिसके हाथों पर खून लगा होता है। सुची उसे सच बताती है और नोयना को ब्लड कैंसर है। उसके पास जीने के लिए दो महीने से भी कम समय बचा है। वह कीमोथेरेपी करवाने से मना कर रही है। नोयना तुलसी से कहती है कि वह कोई नाटक नहीं कर रही है, बल्कि उसे अपने पापों की सजा मिल रही है और वह इसी की हकदार है। तुलसी उससे कहती है कि उसके पास नोयना से नफरत करने की हर वजह है, लेकिन फिर भी वह उसे बद्दुआ नहीं दे सकती। नोयना उससे माफी मांगती है और मिहिर से उसे शादी करने की मांग करती है।
ये भी पढे़ं-
नाना बने अनिल कपूर, बेटी सोनम-दामाद आनंद को दी बधाई, नाती वायु पर भी लुटाया प्यार