1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KSBKBT 2: तुलसी की जिंदगी में आएगा तूफान, अपने पोते रेयांश से मांगेगी माफी, शांति निकेतन होगा बर्बाद

KSBKBT 2: तुलसी की जिंदगी में आएगा तूफान, अपने पोते रेयांश से मांगेगी माफी, शांति निकेतन होगा बर्बाद

 Published : Jun 04, 2026 04:09 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 04:09 pm IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी अपने पोते रेयांश से हाथ जोड़कर माफी मांगती है। वहीं, रेयांश अपने पिता अंश की मौत का बदला लेने की फिराक में है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
तुलसी पोते रेयांश से मांगेगी माफी Image Source : INSTAGRAM/@STARPLUS

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है, जिसके बाद शांति निकेतन की शांति भंग हो जाएगी। कहानी में आगे हैरान करने वाला मोड़ दिखाया जाएगा। तुलसी पूरे परिवार के समाने अपने पोते रेयांश से माफी मांगेगी और उसे रोकने की कोशिश करेगी। तुलसी को रेयांश पर पूरा भरोसा है, लेकिन उसकी रहस्यमयी हंसी कुछ ही कहानी बयां करती है। क्या रेयांश सचमुच एक परिवार की तलाश में है? या वह शांति निकेतन को एक युद्ध का मैदान बनाने की तैयारी कर रहा है? गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने अब कहानी में एक बड़ा बदलाव किया है, जो दर्शकों के होश उड़ा देगा। अंश की मौत की वजह से मिहिर के परिवार की सारी खुशियां एक झटक में खत्म हो जाएगी।

तुलसी का फैसला विरानी परिवार के लिए बना मुसीबत

स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक चौंकाने वाले नए मोड़ के लिए तैयार है, क्योंकि रेयांश के गलत इरादों का जल्द ही पर्दा फाश होने वाला है। यह सब ठीक उसी समय होगा, जब तुलसी को लगता है कि वह अपने पोते को शांति निकेतन में जगह देकर सही कर रही है। ऐसे में तुलसी का एक फैसला पूरे विरानी परिवार को खतरे में डाल सकता है।

रेयांश से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी तुलसी

प्रोमो की शुरुआत रेयांश के यह ऐलान करने से होती है कि वह घर छोड़कर जा रहा है। उसकी बातें सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है, खासकर तुलसी। मिहिर और तुलसी को पता चल गया है कि रेयांश, अंश का बेटा है। तुलसी अपने पोते को देख इमोशनल हो जाती है और उसे अपने साथ रखने के लिए हाथ जोड़कर विनती करती है। वह अपने परिवार के एक और सदस्य को खोने का ख्याल भी बर्दाश्त नहीं कर पाती। ऐसे में उसे मजबूर में अपने पोते से माफी मांगनी पड़ती है।

रेयांश पिता की मौत का तुलसी से लेगा बदला

तुलसी, रेयांश को रोकती है और उसे याद दिलाती है कि वह अंश का अपना खून है। वह भावुक होकर उससे कहती है कि इतने सालों बाद आखिरकार उसे अपना पोता मिल ही गया। तुलसी कहती है कि वह अतीत के दर्द को मिटा नहीं सकती, लेकिन वह वादा करती है कि वह फिर कभी उसकी सच्चाई या उसके इरादों पर सवाल नहीं उठाएगी। उसके शब्दों में वह पछतावा झलकता है, जो उसे अंश के साथ हुई हर घटना को याद दिलाता है। हालांकि, रेयांश का दिल नहीं पिघलता और वह अपने पिता अंश की मौत का बदला लेने का फैसला करता है।

ये भी पढे़ं-

प्राइम वीडियो की क्राइम-थ्रिलर 'धीरम' देखी? मर्डर मिस्ट्री में उलझेगा दिमाग, इंद्रजीत सुकुमारन का एक्शन है गेम चेंजर

TV सीरियल देखकर बनाया सपनों का महल, भक्ति-लग्जरी और रॉयल लुक का कॉम्बो है एल्विश यादव का आलीशान आशियाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन