1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'मास्टरशेफ इंडिया 2023' को मिला विजेता, बड़ा कैश प्राइज घर ले गए मोहम्मद आशिक

'मास्टरशेफ इंडिया 2023' को मिला विजेता, बड़ा कैश प्राइज घर ले गए मोहम्मद आशिक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 09, 2023 08:17 am IST,  Updated : Dec 09, 2023 08:17 am IST

'मास्टरशेफ इंडिया 2023' को विजेता मिल गया है। मोहम्मद आशिक ने 8 हफ्तों तक हर चुनौती का सामना करते हुए ये खिताब अपने नाम कर लिया है। शो जीतने के साथ ही मौहम्मद आशिक को बड़ा कैश प्राइज भी मिला है, जिससे वो अपने सपनों को साकार करने वाले हैं।

Mohammed Aashiq, MasterChef India 2023- India TV Hindi
'मास्टरशेफ इंडिया 2023' जजेस के साथ विजेता मोहम्मद आशिक। Image Source : INSTAGRAM

'मास्टरशेफ इंडिया 2023' का बीते दिन समापन हो गया और शो को विजेता मिल गया, यानी बीते दिन शो का ग्रैंड फिनाले था। 8 हफ्तों तक शो चला और इस दौरान कंटेस्टेंट चुनौतियों के अनुसार स्वादिष्ट खाना बनाते नजर आए। हर कड़ी चुनौती को पार कर मोहम्मद आशिक शो के विजेता के रूप में उभरे। शो के जजेस विकास खन्ना, रणवीर बराड़ और पूजा ढींगरा ने मोहम्मद आशिक को विजेता चुना। शो के कंटेस्टेंट्स को लगाता रोमांचक प्रतियोगिताओं में इन जजेस का मार्गदर्शन मिलता रहा।  

घर ले गए ये बड़ी रकम

24 साल के प्रतियोगी मोहम्मद आशिक ने मास्टरशेफ इंडिया का आठवां सीजन जीत कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एक कोट, ट्रॉफी और 25 लाख रुपये जीते, जिसे अपने साथ घर ले गए। रुखसार सईद और नंबी जेसिका भी फिनाले का हिस्सा रहे। नंबी जेसिका ने दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं रुखसार सईद ने तीसरा स्थान हासिल किया। सूरज थापा भी फिनाले एपिसोड का हिस्सा बने। 

रणवीर बरार ने दी बधाई

सोशल मीडिया पर जज रणवीर बरार ने मोहम्मद आशिक को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'प्रेरणादायक शुरुआत से लेकर चुनौतीपूर्ण यात्रा तक आपने और अधिक के लिए साहस करना कभी नहीं छोड़ा। मास्टरशेफ मोहम्मद आशिक बनने पर बधाई!'

यहां देखें पोस्ट

मोहम्मद आशिक के भाव

विजेता बनने के बाद मोहम्मद आशिक ने अफनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा, 'मैं मास्टरशेफ इंडिया पर अपनी तूफानी यात्रा के लिए बेहद आभारी हूं। एलिमिनेशन का सामना करने से लेकर ट्रॉफी हासिल करने तक, हर पल एक गहरा सबक था। इस अनुभव ने मेरे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है और इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतना अवास्तविक लगता है।'

कौन हैं मोहम्मद आशिक?

मोहम्मद आशिक मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले हैं। जिस समय आशिक ने मास्टरशेफ इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, उस वक्त वह अपने गांव में कुलुक्की हब नामक जगह पर एक जूस की दुकान चलाते थे। खाना पकाने के अपने जुनून को एक अलग तरह का भोजन बनाने की अपनी प्रतिभा के साथ जोड़कर, मोहम्मद अपने परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने में अब सक्षम हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचीं गौहर खान, गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर बिगड़ा बैलेंस, वीडियो हुआ वायरल

किसी ने किया किस.. तो किसी ने लिखा प्यार भरा नोट, धर्मेंद्र को परिवार ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश | 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन