1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Most Liked Tv Serials: लुढ़क गई 'अनुपमा' की रेटिंग, इस शो ने मारी बाजी, देखें टॉप 10 टीआरपी लिस्ट

Most Liked Tv Serials: लुढ़क गई 'अनुपमा' की रेटिंग, इस शो ने मारी बाजी, देखें टॉप 10 टीआरपी लिस्ट

 Published : Jun 13, 2023 09:38 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 09:39 pm IST

Top TV Shows: टीआरपी रिपोर्ट में इस बार भी अनुपमा ने नंबर वन पर जगह नहीं बनाई है। आइए जानतें हैं कौन सा शो इस लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है।

twitter- India TV Hindi
Most Liked Tv Serials Image Source : TWITTER

फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स भी देखने लोग काफी पसंद करते हैं। सीरियल के हिट होने का अंदाजा अपनी टीआरपी रेटिंग से लगाया जाता है। हाल ही में ऑरमैक्स ने इस हफ्ते ही लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन सा शो है, जिसपर जानता ने अपना ज्यादा प्यार दिखाया है। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस बार इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है। बता दें ये शो पिछले सप्ताह भी टॉप वन पर था। फैंस इस सीरियल को देखना काफी पसंद करते हैं। हर उम्र के लोगों को ये शो अच्छा लगता है। हाल ही में इस शो के एक्स कास्ट ने मेकर्स पर कई आरोप लगाया था।

द कपिल शर्मा शो

कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' इस लिस्ट पर दूसरें नंबर पर अपनी जगह बनाया हुआ है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ये भी खबर सामने आई थी कि 'द कपिल शर्मा शो' जून में बंद होने वाला है। अब देखना ये होगा कि ये शो बंद होता है या नहीं, लेकिन अभी ये शो फैन के दिलों में राज कर रहा है। 

अनुपमा

'अनुपमा' इस बार तीसरे नंबर पर आ गया है। कभी ये शो पहले नंबर पर बना रहता था, लेकिन पिछले कुछ समय से ये शो तीसरे नंबर पर बना हुआ है। इस शो में अबी ट्वीस्ट दिखाया जा रहा है। हाल ही में शो में दिखाया जा रहा है कि समर की शादी हो गई है और प्रेग्नेंट काव्या का सच सभी के सामने आ गया है। 

83 साल के अल पचीनो प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ किसी और के साथ बिता रहे समय, फोटो हुई वायरल

इंडियाज बेस्ट डांसर

इस लिस्ट में 'इंडियाज बेस्ट डांसर' 4वें नंबर पर है। इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इंडिया बेस्ट डांसर सीजन 3 को सोनाली बेंद्रे, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज कर रहे हैं। ये शो गुम है किसी के प्यार में शो को कड़ी टक्कर दे रहा है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल में से एक है। ये सीरियल इस हफ्ते इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है। इस सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। ये शो कभी टॉप 3-4 पर रहता था, लेकिन अभी 5वें नंबर पर है।  

गुम है किसी के प्यार में

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस बार ये शो इस लिस्ट पर 6वें नबंर पर है। रिपोर्ट के अनुसार इस शो में 20 साल का लीप आने वाला है, जिस कारण इस शो के लीड इस शो को छोड़ना चाहते है।

राधा मोहन

शो 'राधा मोहन' इस लिस्ट पर 7वें नंबर पर है। जी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला शो ‘राधा मोहन’ जब से शुरू हुआ है, टीआरपी लिस्ट के टॉप 10 में शामिल होता ही है। इस शो को भी फैंस का काफी प्यार मिलता है। 

Sonu sood से एक फैन ने की i phone 14 मैक्स प्रो की मांग, एक्टर ने कहा रिचार्ज...

ये है चाहतें 

स्टार प्लस के सीरियल 'ये है चाहतें' ने एक बार फिर टीआरपी लिस्ट में कमबैक कर लिया है। इस शो ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में 8वां स्थान हासिल किया है। 

भाग्य लक्ष्मी

इस लिस्ट में 'भाग्य लक्ष्मी' 9वें नंबर पर है। इस शो में फैंस ऋषि और लक्ष्मी की जोड़ी को देखना काफी पसंद करते हैं।

कुमकुम भाग्य 

सीरियल 'कुमकुम भाग्य' का नंबर भी लुढ़क गया है। पिछले बार ये शो टीआरपी लिस्ट में 9वें स्थान पर था, लेकिन इस बार ये शो 10वें नंबर पर आ गया है। सृति झा और शब्बीर आहलूवालिया के जाने के बाद भी ये शो कमाल दिखा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन