1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जीजा के साथ मोहन सिस्टर्स ने किया धमाकेदार डांस, मुक्ति मोहन की शादी का वायरल हुआ वीडियो

जीजा के साथ मोहन सिस्टर्स ने किया धमाकेदार डांस, मुक्ति मोहन की शादी का वायरल हुआ वीडियो

 Published : Dec 13, 2023 01:29 pm IST,  Updated : Dec 13, 2023 01:29 pm IST

एक्ट्रेस-डांसर मुक्ति मोहन ने अपने बॉयफ्रेंड कुणाल ठाकुर से शादी कर ली है। इस बीच मोहन सिस्टर्स का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें नीति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन अपने जीजा के साथ डांस करते दिख रही हैं।

mukti mohan, kunal thakur, shakti mohan, neeti mohan- India TV Hindi
जीजा के साथ मोहन सिस्टर्स ने किया धमाकेदार डांस Image Source : INSTAGRAM

मुक्ति मोहन ने 'एनिमल' स्टार कुणाल ठाकुर से शादी कर ली है। मुक्ति मोहन-कुणाल ठाकुर ने 10 दिसंबर को अपनी शादी की तस्वीरें और वीडिय शेयर की जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मुक्ति-कुणाल ने इन फोटोज और वीडियोज में जयमाला से लेकर शादी तक खूबसूरत पल दिखाए है। कपल की शादी में उनके दोस्त और परिवार वाले खूब मस्ती करते नजर आए। इस बीच अब मुक्ति मोहन की शादी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें नीति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन अपने जीजा के साथ डांस करते दिख रही हैं।

जीजा के साथ मोहन सिस्टर्स ने किया डांस

मुक्ति मोहन-कुणाल ठाकुर के फैंस कपल को उनकी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, शादी की कई खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो के बीच नीति, शक्ति और मुक्ति मोहन की एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस  सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दोनों की ड्रिमी वेडिंग की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।  शादी में जीजा और साली का ये एनर्जेटिक डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यहां देखें वीडियो-

मुक्ति मोहन की शादी का वायरल वीडियो 

मोहन सिस्टर्स ने अपने जीजा के साथ 'भीगी सी बारिश की बूंदे' गाने पर डांस कर धमाका कर दिया। बता दें कि मुक्ति मोहन-कुणाल ठाकुर ने 10 दिसंबर 2023 को शादी की है। एक्ट्रेस मुक्ति ने रेड, बेज और व्हालइ कलर का लहंगा और ब्राउन जूलरी पहनी थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही। कुणाल ने क्रीम और रेड कलर की एथनिक शेरवानी पहनी। कपल के शादी के स्पेशल मोमेंट्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

मुक्ति मोहन-कुणाल ठाकुर के बारे में

मुक्ति मोहन 'कॉमेडी सर्कस का जादू', 'दिल है हिंदुस्तानी 2', 'झलक दिखला जा 6' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' सहित कुछ टीवी रियलिटी शो में दिखाई दी हैं। उन्होंने 'ब्लड ब्रदर्स', 'साहेब', 'बीवी और गैंगस्टर', 'हेट' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। कुणाल ठाकुर एक एक्टर हैं, जिन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' के दूसरे सीजन में काम किया है। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की 'कबीर सिंह' और रणबीर कपूर के 'एनिमल' में भी देखा गया।

ये भी पढ़ें:

गले के कैंसर ने ली 'सिंघम' फेम एक्टर की जान, लंबी बीमारी से ऐसी हो गई थी हालत

दाउद के भाई से जुड़े हैं महादेव बेटिंग ऐप मामले के तार, पूछताछ से पहले ही डरे 'स्टाइल' फेम साहिल खान

Bigg Boss 17 में विक्की ने इस कंटेस्टेंट के लिए पत्नी अंकिता को किया हर्ट, ऐश्वर्या शर्मा को पछाड़ मुनव्वर ने मारी बाजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन