1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हुक्का बार रेड में फंसने के बाद मुनव्वर फारूकी हुए मुंबई से नौ दो ग्यारह! फोटो पोस्ट कर बोले- थक गया हूं

हुक्का बार रेड में फंसने के बाद मुनव्वर फारूकी हुए मुंबई से नौ दो ग्यारह! फोटो पोस्ट कर बोले- थक गया हूं

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 27, 2024 01:25 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 01:26 pm IST

टीवी रियलिटी शोज का पॉपुलर नाम मुनव्वर फारूकी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। बीती रात पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस की हिरासत से निकलते ही मुनव्वर फारूकी मुंबई से निकल गए हैं और उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट कर अपडेट दी है।

munawar Faruqui- India TV Hindi
मुनव्वर फारूकी। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बीते दिन मुंबई पुलिस ने उनके ऊपर बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को बीती रात हिरासत में लिया। वो एक हुक्का बार में अवैध चीजों का सेवन करते पकड़े गए। इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है, लेकिन मामला जमानती था इस लिए मुनव्वर को जल्द बेल मिल गई। बेल मिलते ही एक्टर ने एयरपोर्ट का रुख किया और मुंबई से रवाना हो गए। उन्होंने इसकी अपडेट खुद इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें उन्होंने अपना हाल बताने के साथ ही बताया कि वो मुंबई से कहां जा रहे हैं। 

मुंबई से निकलकर राजस्थान पहुंचे मुनव्वर

दरअसल मुनव्वर फारूकी ने दो तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में वो काफी थके नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी उनके चेहरे पर मुस्कान है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'थका हुआ हूं, लेकिन सफर कर रहा हूं।' ये तस्वीर उन्होंने बुधवार की सुबह 4.55 पर पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने बताया कि ये तस्वीर छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट की है, जहां वो अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। इसके ठीक बाद उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वो मुंबई से निकलकर कहां पहुंच गए हैं। सामने आई तस्वीर में उन्होंने एक पैसेज की तस्वीर पोस्ट की जिसमें सीढ़ियों के सामने एक दरवाजा नजर आ रहा है। उन्होंने जियो टैगिंग के जरिए बताया कि वो इस वक्त राजस्थान में हैं, जहां तापमान 31 डिग्री सेलसियस है। ये तस्वीर बुधवार दोपहर 12.18 बजे की है।

munawar Faruqui
Image Source : INSTAGRAMमुनव्वर फारूकी की इंस्टाग्राम स्टोरी।
 

बता दें, बीते मंगलवार को देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने हुक्का बार में रेड की, जहां 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया। 

मुनव्वर का विवादों से पुराना नाता

बता दें, हाल में ही मुनव्वर फारूकी ने 'बिग बॉस 17' रियलिटी शो जीता था। शो के दौरान और बाहर निकलने के बादग भी मुनव्वर फारूकी काफी वक्त से विवादों में बने हुए हैं। मुनव्वर फारूकी तब चर्चा में आए थे जब स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान माता सीता को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। टीवी शो 'लॉकअप' में अंजलि अरोड़ा से उनका लव एंगल दिख ही रहा था कि उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर वायरल हो गई। शो से जैसे ही मुनव्वर बाहर आए तो पता चला कि नाजिला नाम की उनकी गर्लफ्रेंड हैं। मामला यहीं नहीं रुका जब मुनव्वर बिग बॉस के घर में पहुंचे तो उन पर एक साथ तीन लड़कियों को डेट और दो को शादी के लिए रिश्ता भेजने का आरोप लगा, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया। वैसे तमाम विवादों के बाद भी वो पहले 'लॉकअप' जीते और फिर 'बिग बॉस 17'।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन