1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कभी 'द्रौपदी' तो कभी 'नागिन' बनकर छाई टीवी की ये हसीना, अब एक्टिंग से दूर कर रही हैं ये काम

कभी 'द्रौपदी' तो कभी 'नागिन' बनकर छाई टीवी की ये हसीना, अब एक्टिंग से दूर कर रही हैं ये काम

 Published : Apr 14, 2024 06:12 am IST,  Updated : Apr 14, 2024 06:12 am IST

अनीता हसनंदानी का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे हैं और अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया है। इन दिनों वो स्क्रीन्स से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस से जुड़ी रहती हैं।

Anita Hassanandani- India TV Hindi
अनीता हसनंदानी Image Source : X

अनीता हसनंदानी टीवी की पॉपुलर बहू रह चुकी हैं। साल 1998 में अनीता ने शो 'इधर उधर' से अपना करियर शुरू किया था। इस शो में वह अनुष्का के किरदार में दिखी थीं। फिर उन्होंने साल 2000 में शो 'हरे कांच की चूड़ियां' में नजर आईं। इसके बाद वह 'कभी सौतन कभी सहेली', 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से' जैसे कई शोज में नजर आईं। लेकिन उन्हें टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में शगुन के किरदार से घर घर में पहचान मिली।

अनीता हसनंदानी इन शोज में आईं नजर 

इस शो में अनीता हसनंदानी के निगेटिव किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था। न सिर्फ एक्टिंग बल्कि इस शो में अनिती अपने फैंशन सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती थी। इस शो के बाद अनीता 'कुछ तो है', 'ये दिल', कृष्णा कॉटेज, 'सिलसिले', 'रागिनी एमएमएस 2', 'हीरो' जैसी कई फिल्मों में भी नजर आईं लेकिन उन्हें टीवी जैसी सफलता फिल्मों में नहीं मिली। इसके बाद अनीता को एकता कपूर ने उन्हें अपनी सीरीज 'नागिन 3' में नागिन का रोल दिया। इस किरदार की वजह से अनीता एक बार फिर लोगों के बीच छा गई। उन्हें मागिन के लुक में लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं आपको बता दें कि नागिन में हाॅट दिखने वाली एक्ट्रेस अनीता महाभारत में द्रौपदी के किरदार में भी नजर आ चुकी हैं। जी हां, अनीता-एकता कपूर के सीरियल 'कहानियां हमारे महाभारत की' में द्रौपदी के किरदार में नजर आई थीं। इस शो में उनका लुक काफी अलग था। शो में द्रौपदी कंधे के पर टैटू दिखाया गया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। 

अनीता अब सोशल मीडिया रहती हैं एक्टिव

बता दें कि अनीता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी संग सात फेरे ले लिए थे। शादी के बाद अनीता हसनंदानी ने लेट प्रेग्नेंसी को प्राथमिकती दी। वो 40 साल की उम्र में मां बनी थीं। 9 फरवरी, 2021 को उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम आरव रखा है। फिलहाल मां बनने के बाद से एक्ट्रेस एकिटंग से दूर हैं। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से भी काफी चर्चा में रहती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन