1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हुई नए टप्पू की एंट्री, इस एक्टर ने किया राज अनादकट को रिप्लेस

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हुई नए टप्पू की एंट्री, इस एक्टर ने किया राज अनादकट को रिप्लेस

 Published : Feb 10, 2023 02:34 pm IST,  Updated : Feb 10, 2023 02:36 pm IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो से लगातार पुराने एक्टर्स के जाने के बाद अब नए टप्पू की एंट्री की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मेकर्स ने अपने नए टप्पू को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - India TV Hindi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Image Source : INSTAGRAM_TMKOCFANS

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे चलने वाले सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते साल शो से कई स्टार्स ने दूरी बना ली थी, लेकिन इसके बाद भी शो लोगों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा के साथ जाने वालों की लिस्ट में टप्पू यानी राज अनादकट का नाम भी शामिल था। वहीं अब मेकर्स ने शो के लिए नए टप्पू की तलाश कर ली है। अब शो में टप्पू का किरदार नीतीश भलूनी निभाने वाले हैं। 

नीतीश भलूनी ने शुरू की शूटिंग 

आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर ने नए टप्पू की तलाश ही खत्म नहीं की है बल्कि दर्शकों को ज्यादा मनोरंजन देने की ठान ली है।  ईटाइम्स के अनुसार, निर्माताओं ने टप्पू के रोल के लिए नीतीश भलूनी को सिलेक्ट किया और बिना देर किए शूटिंग भी शुरू कर दी है। यानी अब दर्शकों को जल्द ही नए टप्पू यानी जेठालाल (दिलीप जोशी) के बेटे की शरारतें देखने को मिलेंगी।  

तस्वीर से हुआ फैंस का दिल खुश

आपको बता दें मेकर्स ने अब तक इस मामले में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। साथ ही एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। जिसमें प्रोड्यूसर असिल कुमार मोदी नए टप्पू नीतीश भलूनी के कान खींचते दिख रहे हैं। नीतीश रोल में पूरी तरह से ढ़ले हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर अब TMKOC के फैन पेज पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इससे नीतीश को टीवी शो 'मेरी डोली मेरे अंगना' में देखा गया था। 

काजोल को शख्स ने स्किन कलर को लेकर किया ट्रोल, तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

ये एक्टर निभा चुके टप्पू का किरदार

आपको बता दें कि इस शो में 2008 से लेकर 2017 तक भाव्या गांधी ने टप्पू का किरदार निभाया था। उनके शो छोड़ने के बाद से अब तक इस किरदार को राज अनादकट (Raj Anadkat) ने निभाया। दोनों ही अभिनेताओं को इस शो के दर्शकों का खूब प्यार मिला है। शो छोड़ने के बाद राज ने फैंस के लिए एक नोट लिखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सभी को नमस्कार, यह समय सभी सवालों और अटकलों पर विराम लगाने का है। नीला फिल्म प्रोडक्शंस और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ मेरा जुड़ाव आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। यह सीखने, दोस्त बनाने और मेरे करियर के कुछ बेहतरीन साल बिताने का एक शानदार सफर रहा है।'

Farzi Twitter Review: शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की जोड़ी ने लोगों को बनाया दीवाना, जानिए फैंस ने क्या किया ट्वीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन