1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. निक्की तंबोली ने खोला टोन्ड बॉडी का राज, आप भी खुद को ऐसे रख सकते हैं फिट

निक्की तंबोली ने खोला टोन्ड बॉडी का राज, आप भी खुद को ऐसे रख सकते हैं फिट

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : Dec 20, 2022 07:03 am IST,  Updated : Dec 20, 2022 07:03 am IST

एक्ट्रेस निक्की तंबोली परफेक्ट फिगर के लिए जानी जाती हैं। वह बेहतर स्वास्थ्य और तंदुरुस्त रहने के लिए बहुत मेहनत करती हैं।

Nikki Tamboli instagram- India TV Hindi
निक्की तंबोली Image Source : NIKKI TAMBOLI INSTAGRAM

'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह बेहतर स्वास्थ्य और तंदुरूस्त रहने के लिए बहुत मेहनत करती हैं, कहीं भी वह व्यस्त हो लेकिन वह जिम करना नहीं छोड़ती हैं। इसको लेकर निक्की तंबोली ने बात की और अपनी फिटनेस को लेकर अपना रुटीन शेयर किया।

Deepika Padukone: पूरी दूनिया के सेलेब्स को छोड़ दीपिका पादुकोण ने मारी बाजी, जानिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी लॉन्च की वजह

अपनी फिटनेस के बारें में बात करते हुए निक्की ने कहा है, "मेरे लिए फिटनेस ऑक्सीजन की तरह है, जो एक जरूरत है। इससे मुझे मानसिक शांति मिलती है। मेरा मानना है कि स्वस्थ्य शरीर के लिए एक दिन में तीन बार ज्यादा-ज्यादा खाना खाने की जगह, पांच से छह बार कम-कम खाना खा लेना चाहिए। फिट होने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि शरीर कैसा दिखता है बल्कि यह है कि अंदर से भी कितना अच्छा और स्वस्थ है। निक्की तंबोली ने कहा, सोने से ठीक पहले ग्रीन टी पीना मेरी एक आदत है। यह मुझे वह डिटॉक्स करता है जिसकी मुझे पूरे दिन के बाद जरूरत होती है। इसके अलावा मैं सही भोजन और हेल्थी जूस पीना बहुत जरुरी समझती हूं, इससे फिर मुझे बाहर का कुछ खाने की जरुरत नहीं पड़ती है।

Suhana Khan-Khushi Kapoor ने किया 'द आर्चीज' का रैपअप, जमकर किया सेलिब्रेशन, देखिए तस्वीरें

वर्कफ्रंट की बात करें तो, निक्की ने अपने अभिनय की शुरूआत एक तेलुगु फिल्म 'चिकती गाडिलो चिथाकोटुडु' से की थी। इसके बाद में उन्होंने एक तमिल फिल्म 'कंचना 3' भी की। हिंदी सिनेमा में निक्की को तब लोकप्रियता हासिल हुई जब उन्होंने टीवी पर डेब्यू 'बिग बॉस 14' से किया था, दर्शकों ने इसमें एक्ट्रेस को काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी हिस्सा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन