1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. डांस में जलवा दिखाने के बाद अब इस रियलिटी शो को जज करेंगी नोरा फतेही?

डांस में जलवा दिखाने के बाद अब इस रियलिटी शो को जज करेंगी नोरा फतेही?

 Published : Mar 13, 2022 10:27 pm IST,  Updated : Mar 13, 2022 11:07 pm IST

नोरा फतेही बच्चों पर आधारित डांस रियलिटी शो को जज कर सकती हैं।

 नोरा फतेही- India TV Hindi
 नोरा फतेही Image Source : INSTAGRAM/NORA FATEHI

डांस में जलवा दिखाने के बाद अब एक्ट्रेस नोरा फतेही जल्द ही 'डांस दीवाने जूनियर' के अपकमिंग सीजन को जज करेंगी।टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने इस बारे में पुष्टि की है।

सूत्रों ने कहा, "नोरा फतेही देश के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक है और बच्चों के बीच बेहद पसंद की जाती हैं। हाल ही में वह  बच्चों से जुड़े शो को जज करने वाली है।"

नोरा फतेही, शो की पुरानी जज मलाइका अरोड़ा की गैरमौजूदगी जज के रूप में पहले एक और रियलिटी शो में रही हैं। कोरोना से पीड़ित होने के बाद मलाइका अरोड़ा को इस शो से छुट्टी मिली थी। नोरा पिछले सीजन में माधुरी दीक्षित नेने के साथ 'डांस दीवाने' में गेस्ट जज के तौर पर भी नजर आई थीं।

नोरा फतेही द्वारा डांस शो में जज किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आ रही है।

नोरा फतेही को डांस दीवाने जूनियर के आने वाले सीजन के लिए जज के रूप में चुना गया है। अब देखना होगा कि दर्शक शो में उन्हें कितना पसंद करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन