1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Pallavi Dey Death: बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे कोलकाता के फ्लैट में मृत पाई गईं

Pallavi Dey Death: बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे कोलकाता के फ्लैट में मृत पाई गईं

 Published : May 15, 2022 06:35 pm IST,  Updated : May 15, 2022 06:35 pm IST

Pallavi Dey Death: अभिनेत्री पल्लवी डे रविवार को दक्षिण कोलकाता में अपने किराए के आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गईं।

Pallavi Dey- India TV Hindi
Pallavi Dey Image Source : INSTAGRAM/ PALLAVIDEY153

Highlights

  • अभिनेत्री पल्लवी डे रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गईं,
  • वह इसी साल 24 अप्रैल से दक्षिण कोलकाता में किराए के मकान में रह रही थीं।
  • पल्लवी डे 'आमि सिराजेर बेगम' और 'मोन माने ना' जैसे धारावाहिक में नजर आई थीं

Pallavi Dey Death: बांग्ला टेलीविजन धारावाहिकों की लोकप्रिय अभिनेत्री पल्लवी डे रविवार को दक्षिण कोलकाता में अपने किराए के आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गईं, वहां वह अपने दोस्त शग्निक चक्रवर्ती के साथ रहती थीं। पंखे से लटकता हुआ उनका शरीर सबसे पहले उनके दोस्त ने देखा और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह वह सिगरेट खरीदने के लिए बाहर गए थे। वापस आने के बाद उन्होंने  पल्लवी का लटकता हुआ शव देखा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक जांच अधिकारी ने कहा, 'प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध होने के बाद ही किया जा सकता है। हमने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।'

पता चला है कि अभिनेत्री इसी साल 24 अप्रैल से दक्षिण कोलकाता में किराए के मकान में रह रही थीं। उनके दोस्त शग्निक चक्रवर्ती शुरू से ही उनके साथ उसी आवास में रह रहे थे। बांग्ला टेलीविजन जगत में उनके दोस्तों और सहयोगियों ने इस घटना पर गहरा सदमा व्यक्त किया है। कोई भी पल्लवी के इस कठोर कदम के पीछे का कारण नहीं समझ पाया है।

 पल्लवी डे 'आमि सिराजेर बेगम' और 'मोन माने ना' जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के साथ बांग्ला टेलीविजन धारावाहिक प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थीं।

इनपुट  -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - 

मॉडल की रहस्यमई हालत में हुई मौत, पति को लिया गया हिरासत में

Anupamaa: अनुज के सामने इस वजह से अनुपमा की आंखों में आ जाएंगे आंसू

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा ने पहना हीरे से जड़ा लाखों का लहंगा, AbhiRA Wedding के आगे सेलेब्स की शादी फीकी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा-प्रणाली राठौड़ की नकली शादी में मेकर्स ने खर्च कर दिए इतने करोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन