1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिखर गई पराग त्यागी की दुनिया, अपने हाथों से उठाकर लाए शेफाली जरीवाला की डेडबॉडी, सुहागन की तरह किया तैयार

बिखर गई पराग त्यागी की दुनिया, अपने हाथों से उठाकर लाए शेफाली जरीवाला की डेडबॉडी, सुहागन की तरह किया तैयार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 28, 2025 06:02 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 06:04 pm IST

शेफाली जरीवाला की मौत ने उनके पति पराग त्यागी को तोड़कर रख दिया है। शेफाली जरीवाला की डेडबॉडी को संभालते उनके पति नजर आए। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं।

Shefali jariwala- India TV Hindi
शेफाली जरीवाला। Image Source : INSTAGRAM

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन ने मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी मौत की खबर से न सिर्फ उनका परिवार टूट गया है, बल्कि उनके चाहने वाले भी गमगीन हैं। हर किसी की आंखें नम हैं और दिल भारी। आज सुबह शेफाली का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। अब से कुछ ही देर में एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर ले आया गया है। एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी इस मुश्किल घड़ी में खुद को संभालते हुए पत्नी के पार्थिव शरीर को उठाकते नजर आए। अंतिम यात्रा से पहले के कई वीडियो सामने आए हैं।

पराग के साथ दिखे विकास फाटक

परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हो रहे हैं। इसी दौरान उनके बेहद करीबी और मुंह बोले भाई विकास फाटक भी मौके पर पहुंचे हैं, जिन्होंने न सिर्फ पराग को सपोर्ट किया बल्कि वो भी अपनी बहन के शव को सहारा देते नजर आए। सामने आए वीडियो में पराग त्यागी और परिवार के लोगों को शेफाली का शव सोसाइटी कंपाउंड में रखते देखा जा सकता है। शेफाली को सुहागन की तरह तैयार किया गया है। हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी सुहागन महिला की विदाई दुल्हन की तरह तैयार करके की जाती है। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम लगा नजर आ रहा है। 

यहां देखें वीडियो

पराग के लिए इमोशनल पल

एक और वीडियो में पराग त्यागी कपूर अस्पताल के बाहर अपनी पत्नी शेफाली की डेडबॉडी को एंबुलेंस में रखवाते नजर आ रहे हैं। वो खुद अपनी पत्नी के शव को उठाते दिखे। नम आंखें और बोझिल मन के साथ पराग त्यागी ने अपनी पत्नी को आखिरी बार संभाला है। इन वीडियो को देखने के बाद फैंस बिखर गए हैं और लोगों का कहना है कि इस हाल में भगवान उनके परिवार और पराग को हिम्मत दें। पराग की हालत देखकर कई फैंस का ये भी कहना है कि एक पति के लिए इससे मुश्किल दौर कुछ नहीं हो सकता, वो जिस पत्नी के साथ सात जन्मों तक रहने का वचन लिया आज उसे अंतिम विदाई दे रहा है।

यहां देखें वीडियो

कब हुई थी शादी?

बता दें, शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की शादी 2014 में हुई थी। पिछले 11 सालों से दोनों एक-दूसरे के साथ मजबूती से जुड़े रहे और हर मौके पर अपने प्यार का खुलकर इजहार करते नजर आए। सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक इवेंट्स तक, उनकी बॉन्डिंग फैंस के लिए एक मिसाल थी। यह जोड़ी दर्शकों की फेवरेट बन गई थी। शेफाली अपने जीवन में एक नई शुरुआत कर चुकी थीं और बेहद खुश थीं। कुछ समय पहले उन्होंने बेटी गोद लेने का विचार भी किया था, हालांकि बाद में उन्होंने इस फैसले से पीछे हटने का मन बना लिया। अफसोस की बात यह है कि अब उनकी यह ख्वाहिश हमेशा के लिए अधूरी रह गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन