1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. प्रिंस नरूला बने पापा और युविका बनीं मम्मी, जानें बेटा हुआ या बेटी

प्रिंस नरूला बने पापा और युविका बनीं मम्मी, जानें बेटा हुआ या बेटी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 21, 2024 07:06 am IST,  Updated : Oct 21, 2024 07:06 am IST

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने कुछ महीने पहले ही फैंस संग ये खुशखबरी शेयर की थी कि कपल जल्दी ही पेरेंट्स क्लब में शामिल होने वाला है। अब प्रिंस और युविका पापा-मम्मी बन गए हैं। दोनों इसे लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है, लेकिन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर पर मुहर लगा दी है।

prince narula- India TV Hindi
पेरेंट क्लब में शामिल हुए प्रिंस-युविका Image Source : INSTAGRAM

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से हैं। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। इस बीच इस कपल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। युविका और प्रिंस के घर खुशियों ने दस्तक दी है। युविका और प्रिंस टीवी इंडस्ट्री के पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं, दोनों ने शुक्रवार को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया। प्रिंस ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन खबरों की पुष्टि की है। उन्होंने बच्चे के जन्म को लेकर अलग से कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है, लेकिन अपने दोस्तों के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए इन खबरों की पुष्टि कर दी है कि युविका मम्मी बन गई हैं। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है।

दोस्तों ने दी बधाई

प्रिंस नरूला के दोस्तों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें बधाई दी, जिसके बाद अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सभी पोस्ट को रिपोस्ट किया। एक्टर की दोस्त निवेदिता बसु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'मुबारक हो, बेटी हुई है।' प्रिंस ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये पोस्ट रिशेयर किया है। टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रिंस को बेटी के जन्म की बधाई दी है।

12 अक्टूबर को सेलिब्रेट की थी मैरिज एनिवर्सरी

प्रिंस और युविका ने पिछले दिनों ही अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी, जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में युविका चौधरी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं और पत्नी की ही तरह प्रिंस भी नकली बेबी बंप पहने पोज देते दिखे थे। प्रिंस और युविका ने इस साल जून में फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। कपल ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया था कि वह पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। प्रिंस नरूला ने दो कारों की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने अपनी जिंदगी में आने वाली खुशियों का ऐलान किया था।

yuvika chaudhary
Image Source : INSTAGRAMयुविका ने दिया बेटी को जन्म

बिग बॉस 9 से शुरू हुई थी लव स्टोरी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की लव स्टोरी सलमान खान के शो बिग बॉस से हुई थी। दोनों ने इस शो में बतौर कंटेस्टेंट साथ हिस्सा लिया था। इसी शो के दौरान प्रिंस नरूला ने दिल के आकार का पराठा बनाकर युविका को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने 2018 में सगाई कर ली और इसी साल 12 अक्टूबर को अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की। दोनों ने साथ में नच बलिए में भी हिस्सा लिया था और इस शो की विनर जोड़ी भी बने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन