1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant ने दूल्हन बन ढोल पर किया जबरदस्त डांस, सभी को दी Breakup Party, देखें वीडियो

Rakhi Sawant ने दूल्हन बन ढोल पर किया जबरदस्त डांस, सभी को दी Breakup Party, देखें वीडियो

 Published : Jun 19, 2023 08:56 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 09:05 pm IST

राखी सावंत सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जो आए दिन अपनी हरकतों से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। हाल ही में राखी का वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह जबरदस्त डांस कर रही हैं।

viralbhayani- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : VIRALBHAYANI

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत काफी चर्चा में रहती हैं। पहले राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही थी। वहीं अब राखी अपनी तस्वीरें और वीडियो के कारण चर्चा में रहती हैं। राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ हमेशा हंसती खिलखिलाती नजर आती थी, लेकिन दोनों अलग हो गए और आदिल जेल में है। हाल ही में राखी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा। ये वीडियो देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो में राखी दूल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। 

OTT Releases This Week: कंगना से लेकर सलमान तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

कितनी ओवरएक्टिंग करोगी मैडम

इस वीडियो में राखी शादी का लाल जोड़ा पहनी हुई हैं। साथ ही राखी ने मांग टीका और नेकलेस भी कैरी किया हुआ है। इस लुक में राखी प्यारी लग रही हैं। वही इस वीडियो में राखी ढोल पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। राखी बोल रही हैं कि सभी मेरा फाइनली डिवोर्स हो रहा है और ये ब्रेकअप पार्टी है मेरे। लोग अलग होकर दुखी होते हैं और मैं खुश होंगी ये बोलकर राखी जबरदस्त डांस करने लगती हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा -जो एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं दे सकती वो राखी दे देती है। वही एक ने लिखा-इतनी ज्यादा ओवरएक्टिंग करोगी मैडम। एक ने कहा- ये एक ही पीस है दुनिया में।

Adipurush Mistakes: फिल्म की ये 10 गलतियां जिसे देखने के बाद दर्शक नहीं कर पा रहे मेकर्स को माफ, आप ने किया नोटिस?

राखी बनीं थी तूफान

राखी सावंत सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जो आए दिन अपनी हरकतों से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। इससे पहले राखी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राखी तूफान बनने की एक्टिंग कर रही थी और बोल रही थी कि जो मुंबई में तूफान आने वाला था वो आ चुका है। इस वीडियो में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि ये तूफान इसे भी अपने साथ उड़ के ले जाता, तो फिर मुंबई में शांति हो जाती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन