1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant ने कराई पति के खिलाफ शिकायत दर्ज, आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

Rakhi Sawant ने कराई पति के खिलाफ शिकायत दर्ज, आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

 Reported By: Namrata Dubey Written By: Ritu Tripathi
 Published : Feb 07, 2023 01:49 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 01:57 pm IST

Rakhi Sawant and Adil Durrani: आदिल ने राखी के पैसे और गहने ले लिए हैं। अब राखी ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

Rakhi Sawant and Adil Durrani- India TV Hindi
Rakhi Sawant and Adil Durrani Image Source : INSTAGRAM_RAKHISAWANT

मुंबई: अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बुरे वक्त से गुजर रही हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ। जिसके बाद अब उनके पति ने उनके साथ धोखा किया और उन्हें किसी दूसरी लड़की के लिए छोड़ दिया। इतना ही नहीं आदिल ने अपनी शादी को मानने से भी इनकार कर दिया है। अब राखी ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। 

जी हां! ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

आपको बता दें कि राखी सावंत बीते कुछ दिनों से एक बार पिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बीते दिन राखी ने पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा किया है। जिसके बाद एक वीडियो में आदिल ने भी राखी के सारे आरोपों का जवाब दिया, लेकिन इसका राखी पर कोई खास असर नहीं पड़ा। एक बार फिर राखी ने अपने पति आदिल की गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया है। राखी आए दिन मीडिया और पैपराजी के सामने अपने पति को लेकर बयान देती रहती हैं। 

Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट, पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार होगा प्रीक्वल

इसके पहले भी एक बार जब राखी सावंत ने अपनी निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं तो आदिल इस निकाह से मुकर गए थे। लेकिन कुछ ही दिन बाद वह राखी के साथ नजर आए और दोनों ने कहा कि अब सब ठीक है। राखी की मां के निधन के एक दिन पहले भी आदिल अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन फिर अचानक दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। 

Netflix Top 10 In India: आयुष्मान और सिद्धार्थ रह गए पीछे, नंबर 1 बनकर उभरे संजय मिश्रा, यहां देखें टॉप 10 लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन