1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant Wedding: राखी सावंत ने दोबारा कर ली शादी! हाथों में मेहंदी रचाई और बनी बॉयफ्रेंड आदिल की बेगम

Rakhi Sawant Wedding: राखी सावंत ने दोबारा कर ली शादी! हाथों में मेहंदी रचाई और बनी बॉयफ्रेंड आदिल की बेगम

 Published : Jan 11, 2023 02:23 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 02:36 pm IST

Rakhi Sawant and Adil Durrani Wedding: टीवी की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत ने दूसरी बार शादी रचा ली है। उन्होंने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी कर ली है।

Rakhi Sawant Married Adil Durrani- India TV Hindi
Rakhi Sawant Married Adil Durrani Image Source : INSTAGRAM_BBFANS

Rakhi Sawant Married Adil Durrani: अपनी अजीब हरकतों और विवादों के कारण सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत अब फिर से चर्चा में हैं। क्योंकि खबर है कि राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी रचा ली है। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फोटोज में राखी सावंत ट्रेडिशनल वेयर में नजर आ रही हैं। उनके साथ में बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी भी हैं। दोनों के गले में वरमाला है और वे मैरिज सर्टिफिकेट के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं।

तस्वीरों से मची सनसनी 

सोशल मीडिया पर इस शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आदिल और राखी दूल्हा दुल्हन बनकर पोज दे रहे हैं। तो वहीं एक अन्य तस्वीर में राखी सावंत एक कागज पर साइन करते हुए नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ये मैरिज सर्टिफिकेट है, जिस पर राखी साइन कर रहे हैं। उनके पास में ही आदिल भी बैठे हुए हैं।

मैरिज सर्टिफिकेट भी हो रहा वायरल 

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी और आदिल की शादी के दस्तावेज भी वायरल हो रहे हैं। इस पर दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो लगी है। लेकिन इसे गौर से पढ़ने पर शादी की तारीख 29 मई 2022 दर्ज नजर आ रही है। इस पर एक और डेट मेंशन है- 2 जुलाई 2022। इसलिए अब लोग कह रहे हैं कि राखी और आदिल ने पिछले साल ही शादी कर ली थी! या फिर यह कागज फेक है?

'Pathaan' के मेकर्स ने Shah Rukh Khan के फैंस को दिया धोखा! डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने छिपाई ये बड़ी बात

NRI से हुई थी पहल शादी

आपको बता दें कि राखी सावंत ने पहली शादी NRI रितेश से साल 2019 में  की थी। इसके बाद साल 2020 में ये दोनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आए थे। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आते ही दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया था। साल 2022 में दोनों का तलाक हुआ था। तलाक के तुरंत बाद राखी और आदिल ने डेट करना शुरू किया था। 

अजित कुमार और थलपति विजय के फैंस में थिएटर के बाहर हुई मारपीट, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन