1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अब तुम मुस्लिम नहीं हो', 'रामायण' एक्टर की बहू को मिला ताना तो किया पलटवार, गुस्से में बोलीं 'बिदाई' एक्ट्रेस- तो मर जाओ

'अब तुम मुस्लिम नहीं हो', 'रामायण' एक्टर की बहू को मिला ताना तो किया पलटवार, गुस्से में बोलीं 'बिदाई' एक्ट्रेस- तो मर जाओ

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 21, 2026 11:11 am IST,  Updated : Apr 21, 2026 11:11 am IST

'रामायण' एक्टर सुनील लहरी की बहू सारा खान को ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। भारी ट्रोलिंग के बाद उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया और लोगों की बोलती बंद कर दी है। एक्ट्रेस ने क्या कहा जानें।

sara khan krish pathak- India TV Hindi
सारा खान और कृष पाठक। Image Source : SARA KHAN KRISH PATHAK INSTAGRAM

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और 'बिदाई' फेम सारा खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि यह चर्चा उनकी खुशी से ज्यादा सोशल मीडिया पर मिल रही नफरत और ट्रोलिंग के कारण हो रही है। पिछले साल दिसंबर में कृष पाठक के साथ शादी के बंधन में बंधी सारा को लगातार धर्म और निजी पसंद के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। कृष पाठक 'रामायण' के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी के बेटे हैं। इसी लिहाज से सारा उनकी बहू बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक यूजर द्वारा भेजे गए बेहद आपत्तिजनक और परेशान करने वाले संदेश को सार्वजनिक किया है, जिसने धार्मिक असहिष्णुता और सोशल मीडिया पर बढ़ती कड़वाहट की एक भयावह तस्वीर पेश की है।

नफरत भरे संदेश का सारा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सारा खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें एक यूजर ने उनकी शादी के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्हें अपना सरनेम बदलने तक की सलाह दे डाली। उस यूजर ने लिखा, 'क्या पूरी दुनिया में तुम्हें शादी करने के लिए सिर्फ एक हिंदू ही मिला? बहुत निराशाजनक। अपने नाम से 'खान' हटा दो, अब तुम मुस्लिम नहीं रही।' इस तरह के कट्टरपंथी और अपमानजनक संदेश पर सारा ने न केवल निराशा व्यक्त की, बल्कि तंज भरे लहजे में जवाब भी दिया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस संदेश को दोबारा साझा करते हुए लिखा, 'निराश हो? दुखद है... जाओ, इस निराशा में मर जाओ।'

निकाह से लेकर सात फेरों तक

सारा खान और कृष पाठक की शादी 5 दिसंबर 2025 को एक निजी समारोह में हुई थी। अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा था, 'कबूल है से सात फेरों तक... हमारे प्यार ने अपनी पटकथा खुद लिखी और हमारी दोनों दुनियाओं ने इसे स्वीकार किया।' गौरतलब है कि सारा और कृष शादी से पहले काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। एक-दूसरे के धर्म और विश्वास का सम्मान करते हुए इस जोड़े ने हिंदू और मुस्लिम दोनों ही रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया था। सारा के अनुसार उनकी शादी दो संस्कृतियों का मिलन है, लेकिन कुछ कट्टरपंथियों को उनका यह समावेशी नजरिया रास नहीं आ रहा है।

ट्रोलिंग और पिछला सफर

यह पहली बार नहीं है जब सारा खान अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले वे अली मर्चेंट के साथ भी शादी के बंधन में बंधी थीं, लेकिन वह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सका और दोनों अलग हो गए। अब जब सारा ने कृष के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है, तो उन्हें लगातार धर्म के आधार पर ट्रोल किया जा रहा है। सारा ने इस मामले को उजागर कर यह संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों को नजरअंदाज करने के बजाय उन्हें जवाब देना जरूरी है। अभिनेत्री ने साफ कर दिया है कि वे अपनी खुशियों और पहचान के साथ किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं हैं और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों को वे बर्दाश्त नहीं करेंगी।

ये भी पढ़ें: 'मेरी जिंदगी का इकलौता प्यार', सबसे अजीज शख्स को खोकर टूटीं 'सैयारा' एक्ट्रेस, लंबे पोस्ट में जाहिर किया दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन